Global news live
उत्तर प्रदेश ग्लोबल न्यूज वेबप्रयागराज ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*प्रयागराज में ट्रैफिक सुचारू, बिना किसी बाधा के यात्री कर रहे संगम स्नान*

*प्रयागराज ग्लोबल न्यूज राम आसरे की रिपोर्ट*****प्रयागराज में ट्रैफिक सुचारू, बिना किसी बाधा के यात्री कर रहे संगम स्नान

माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से हो रही संचालित

मेला पुलिस के मुताबिक सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था हुई सुगम

लखनऊ, मिर्जापुर रोड, रीवा रोड, जौनपुर, वाराणसी रूट और कौशांबी रूट पर यातायात सामान्य

प्रयागराज। महाकुम्भ नगर, महाकुम्भ 2025 में माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच शहर की ट्रैफिक व्यवस्था अब पूरी तरह से सुचारू रूप से संचालित हो रही है। प्रशासन की ओर से किए गए व्यापक प्रबंधों का सकारात्मक असर दिख रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है और वो सुगमता के साथ संगम स्नान कर रहे हैं।
   मेला पुलिस के अनुसार मलाक हरहर (लखनऊ), मिर्जापुर रोड, रीवा रोड, सहसो (जौनपुर), फाफामऊ (लखनऊ), अंदावा (वाराणसी रूट) और कौशांबी रूट पर यातायात सामान्य रूप से जारी है। महाकुम्भ के मद्देनजर सुरक्षा बलों और यातायात पुलिस को हर प्रमुख मार्ग पर तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।
  यातायात विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक रूप से किसी भी मार्ग पर रुकने से बचें। प्रयागराज में उमड़ी भारी भीड़ के बावजूद प्रशासन की कुशल व्यवस्था के चलते यातायात नियंत्रण में है, जिससे श्रद्धालु आसानी से संगम तक पहुंचकर पुण्य स्नान कर रहे हैं।

Latest news
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 50 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे* *जिले में पर्याप्त मात्रा में पेट्रल-डीजल उपलब्ध * *न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास * *सुशासन तिहार बना जनविश्वास का सशक्त माध्यम शर्मा* *अमरकंटक पहुंची लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय मंत्री* *अमरकंटक  जैन मंदिर में 1008 सिद्धचक्र महामंडल   आयोजन सम्पन्न* *प्रधान डाकघर जगदलपुर में स्पीड पोस्ट से भेजे गए  टेंडर दस्तावेज गायब एफ आई आर की मांग* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 14 मई को प्लेसमेंट कैंप*