कांकेरकोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 50 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव*

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 50 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे*
*वन मंत्री  केदार कश्यप सहित जनप्रतिनिधियों ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद*

कोण्डागांव, 14 मई 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को मर्दापाल में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 50 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर अपने दाम्पत्य जीवन की नई शुरुआत की। कार्यक्रम में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।

वन मंत्री  कश्यप ने नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से बेटियों को सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। शासन की महतारी वंदन योजना एवं लखपति दीदी जैसी योजनाओं से महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि माओवाद के समाप्ति के बाद क्षेत्र में शांति और विकास का वातावरण स्थापित हुआ है। आप सभी समाज में एकजुट होकर रहें और खुशहालीपूर्वक जीवनयापन करें।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 35-35 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ, जिसमें नवदंपत्तियों के परिजन भी बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष  टोमेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप, जनपद सदस्य  रूद्रप्रताप, सरपंच  जयंती कश्यप, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेनू प्रकाश, एसडीएम  अजय उरांव, तहसीलदार  विजय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कोंडागांव ग्लोबल न्यूज ओम प्रकाश नाग की रिपोर्ट समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर+91 62643 62956
Latest
*अमरकंटक में 3 अक्टूबर को होगा शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी का आगमन* *अमरकंटक में निकली विशाल कलश यात्रा* *ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध मार्च, पुतला दहन* *ब्रेकिंग न्यूज़ बाबा कल्याण दास की अध्यक्षता में अयोध्या में भव्य भागवत कथा* *मोबाइल चोरी कर UPI से 2.84 लाख उड़ाने वाले 4 गिरफ्तार* *बिल्हा पुलिस की कार्यवाही डी जे लगाने अतिरिक्त एंगल वाले 2 पिकअप जब्त* *अमरकंटक में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 पर केस* *ब्रेकिंग न्यूज़ युवा चेहरे सूरज  को बड़ी जिम्मेदारी साहू समाज ने जताया विश्वास* *ब्रेकिंग न्यूज़ खोगसरा खाट से अस्पताल तक जच्चा बच्चा सुरक्षित* *म. प्र ब्रेकिंग भ्रष्टाचार के खिलाफ खबर लिखने पर पत्रकार पर प्राणघातक हमला*