Global news live
भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बजरंग सेना अखाड़ा दल ने दिखाए हैरतअंगेज करतब*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*******भाटापारा में अनेक वार्डो में गौरा गौरी शोभायात्रा निकली, बजरंग सेना अखाड़ा दल ने दिखाए हैरतअंगेज करतब*
भाटापारा4 नवंबर/  गौरा गौरी शोभायात्रा में बजरंग सेना अखाड़ा दल के बाल कलाकारों ने दिखाया हैरतअंगेज करतब । नगर में दीपोत्सव पर्व बड़े धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । भगवान गौरा-गौरी मूर्ति की स्थापना नगर के अधिकांश वार्डो में जैसे ,नयापारा वार्ड, डबरा पारा,नया गंज वार्ड, हथनिपारा वार्ड, सुभाष वार्ड ,शक्ति वार्ड ,नेहरू वार्ड, मातादेवालय वार्ड सहित अनेक वार्डों में किया गया, जहां पर भगवान गौरा गौरी की विधिवत पूजा अर्चना आदिवासी समाज सहित सभी समाज के लोगों ने किया। धनतेरस के दिवस पर गौरा-गौरी स्थापना फूल कूचरना का कार्यक्रम संपन्न किया गया है लक्ष्मी पूजन पर प्रात 10:00 बजे संबंधित स्थल से भगवान गौरा गौरी की मूर्ति हेतु चुलमाटी कार्यक्रम संपन्न किया गया एवं निर्धारित स्थल पर ले जाकर भगवान गौरा गौरी की मूर्ति संबंधित बैगाओ के द्वारा बनाई गई तथा रात्रि में भगवान गौरा गौरी विधिवत वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। गोवर्धन पूजा के दिन प्रात 6:00 बजे टिकावन कार्यक्रम संपन्न हुआ एवँ दोपहर 12:00 बजे भगवान गौरा-गौरी की भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे व अखाड़े के साथ विसर्जन कार्यक्रम स्थानीय कल्याण सागर तालाब में संपन्न किया गया इसी तात्पर्य में नयापारा वार्ड, धरमु गली गौरा चौरा पर ईश्वर राजा-गौरा रानी की मूर्ति स्थापित सतरूपा गणेश सिंह ध्रुव, सावित्री पुनऊराम ध्रुव,कदम सुरेश सिंह ध्रुव, जयसिंह कुंती ध्रुव, इंदु गीता प्रसाद ध्रुव,दिनेश बिमला ध्रुव, प्रीति ओमसिंह ध्रुव, रामायण संतोषी ध्रुव,नेहा प्रेम ध्रुव के देखरेख में जसपाल , दीक्षा, रश्मि, लक्ष्मी, आरती, जानकी, गौरी ,कोमल, निकिता ध्रुव के द्वारा संपन्न किया । इसमें आदिवासी परिवार सहित वार्ड वासियों के सहयोग से यह कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सहभागिता बजरंग सेना अखाड़ा दल के प्रमुख बजरंग ध्रुव के मार्गदर्शन में छोटे-छोटे कलाकारों द्वारा बॉबी ध्रुव, सन्नी ध्रुव,शिवम ध्रुव, पप्पू पवनकर, चिंटू यादव, पिंटू यादव, डगेश्वर साहू, सौरभ ध्रुव, मोनू यादव, जिगर, ध्रुव, प्रथम, ध्रुव, शेखर ध्रुव, निक्कू, हितेश, जतिन, साहित्य, विकास, मयंक, नैतिक, भूपेंद्र, कृष्णा, लकी सहित अन्य आकर्षण हैरत अंगेज करतब दिखाए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग हिमांशु यादव, शिव ध्रुव, गोलू ध्रुव, आयुष यादव, निखिल यादव अमन ध्रुव, जंतु ध्रुव, आदि ने शोभायात्रा में सिर पर गौरा-गौरी की प्रतिमाओं को रखें युवतियां। शोभायात्रा में अखाड़े के युवाओं ने आकर्षक हैरत अंगेज कर देने वाले करतब दिखाएं।

Latest news
*अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल* *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिटी मॉल में सामूहिक योगाभ्यास* *मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल शिवरतन शर्मा*  *कोण्डागांव मे सर्व आदिवासी समाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 22 जून को * *इंट्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का विधायक इन्द्र साव ने किया भव्य शुभारंभ* *छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज 4230 का ब्लॉक स्तरीय संगठन* *अश्वनी शर्मा के नेतृत्व मे हुए संवेदनशील पहल को मिल रही सराहना* *अमरकंटक में एमपी  सीजी एनसीसी ट्रेकिंग शिविर का शुभारंभ*