Global news live
अमरकंटकसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक मुक्तिधाम में रोपे नासपाती के पौधे *

अमरकंटक भ्रमण के दौरान जिला कलेक्टर,न.परि.अध्यक्ष ने मुक्तिधाम में रोपे नासपाती के पौधे ।
*अमरकंटक :-ग्लोबल न्यूज़ लाइव श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में मंगलवार को नर्मदा नदी के उत्तर तट मुक्ति धाम मैदान में जिला अनूपपुर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ जी और जिला पंचायत सीओ तन्मय महोदय जी तथा नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह उइके तथा मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया , सीएमओ भूपेंद्र सिंह , पार्षद शक्ति शरण पांडे , दिनेश द्विवेदी , सुखनंदन सिंह , कान्हा तिवारी , देवानंद खत्री , कर्मचारीगण आदि की मौजूदगी में शासकीय उद्यानिकी विभाग से आए नासपाती के पौधे रोपित किए गए । यहां पर लगभग 600 पौधे लगाए जायेंगे जिसमे नासपाती के ज्यादा वृक्ष होंगे । अमरकंटक में नासपाती के पौधो हेतु प्राकृतिक वातावरण बहुत ही बढ़िया रहता है । नासपाती के उद्यान में अनेक प्रजातियां मिलती है जिसमे नास ज्यादा स्वादिष्ठ और कीमती रहता है । अमरकंटक क्षेत्र में हर वर्ष भारी संख्या में वृक्ष लगाए जाते है जिनमे कन्ही कन्ही पर अच्छी हरियाली देखने को मिलती है । रख रखाव के चलते व्रक्षों में बढ़ोत्तरी हो रही है पर जिन जगहों पर सुरक्षा नही हो पाती वन्हा के पौधे नष्ट भी हो जाते है ।
मुक्तिधाम में कलेक्टर महोदय जी ने नासपाती पौधा रोपण किया उसके बाद नगर परिषद को निर्देशित किया की जितने में यह पौधे लगेंगे उनकी सुरक्षा , व्यवस्था कड़ाई से की जावे और फेंसिंग की बाउंड्री पूरी तरह मजबूत रहे ।
कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने अमरकंटक भ्रमण के दौरान शासकीय उद्यानिकी में नासपाती आदि विकास कार्य का जायजा लेने पहुंचे । वन्हा पर सहायक संचालक उद्यानिकी से उन्होंने कहा की अमरकंटक स्थित उद्यानिकी विभाग की नर्सरी को पर्यटकों के भ्रमण के विकसित करने के निर्देश दिए और उद्यानिकी विस्तार के अंतर्गत नासपाती, चीकू तथा अन्य फलदार पौधो का रोपण सुनिश्चित करते हुए उद्यान को जन आकर्षक बनाया जाय ।

Latest news

*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका*