Global news live
पंखाजूर

*हर घर तिरंगा कार्यक्रम परोलकोट में चलाया गया *



बिप्लब कुण्डू-12.8.23

“पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़ “

हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बस्तर डिवीज़न के परलकोट उपसंभाग के डाकघर उपनिरीक्षक अजय देवांगन के दिशानिर्देश पर भारतीय डाकविभाग के जीडीएस द्वारा करीब 3:30 मिनट का एक शार्ट वीडियो बनाया गया जिसे लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा हैं । वीडियो के माध्यम से देश के प्रत्येक डाक घर में तिरंगा मात्र 25 रुपये में उपलब्ध होने की जानकारी दी गयी हैं। वजिला मुख्यालय के अंतिम छोर LWE ग्राम छोटे बेठिया में वीडियो की शूटिंग की गयी हैं। परलकोट उपसंभाग के डाकघर उपसंभागीय निरीक्षक अजय देवांगन ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय डाक विभाग देश के अंतिम व्यक्ति तक तिरंगा पहुँचाने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत हैं एवं इस वीडियो के माध्यम से भारतीय डाक विभाग द्वारा यह संदेश दिया जा रहा हैं कि बस्तर के अंदरूनी इलाकों में जहां आवागमन की सुविधा तक नहीं हैं, जहां बरसात के दिनों में नदी में पानी भर जाने से गांव तक पहुंचना भी मुश्किल होता है ऐसे में डाक विभाग न केवल विभागीय सेवाए दे रहा है बल्कि हर घर तिरंगा अभियान से गांव के अंतिम व्यक्ति तक को जोड़ रहा है,इस अभियान के तहत ग्रामीण डाक सेवक गांव के घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा उपलब्ध करवा रहे है और इसकी जानकारी भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया में वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है हर घर तिरंगा अभियान के तहत कांकेर जिले के परलकोट उपसंभाग के GDS कर्मचारी रिक्की सरकार, मयूरी पोद्दार, स्नेहा विश्वास, चांदनी रजक, सुष्मिता मण्डल ने वीडियो में अभिनय किया हैं

Latest news
*भाटापारा को मिली विकास संस्कृति और राष्ट्रगौरव की नई सौगात* *अधिमास में अमरकंटक पहुंचीं संन्यासि स्वामी हर्षानंद गिरी* *जिला निर्माण को लेकर संघर्ष समिति  ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाक़ात* *गरीब, किसान महिला और युवा के उत्थान को समर्पित रहे 12 साल भाजपा* *ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नगर परिषद की बड़ी पहल* *अधिमास एवं सोमवती अमावस्या पर अमरकंटक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब* *भूमिपूजन समारोह की तैयारियां पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी  ने किया स्थल निरीक्षण* *पत्रकार हितों की आवाज पहुंची मुख्यमंत्री सचिवालय तक जनसंपर्क विभाग को कार्रवाई के निर्देश* *अमरकंटक  घाट के समीप सुलभ शौचालय महीनों से बंद* *श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को ओढ़ाई 111 मीटर लंबी चुनरी*