अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक  सा. स्वास्थ्य केंद्र में  दो नए चिकित्सक आने से जगी नई उम्मीदें *

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट**

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में बने न्यू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  अमरकंटक का वर्चुअल उद्घाटन बाद अभी दो नए चिकित्सको की नियुक्ति ( पदस्थापना ) की गई है । इस पहल से स्थानीय नागरिकों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद जाग रही है ।
लंबे समय के इंतजार बाद नगर के लोगों में प्रसन्नता जाहिर हो रही है कि चिकित्सीय सुविधा अमरकंटक में ही पूर्णरूप मिल जाया करेगी जिससे जो तत्काल रेफर कर दिया जाता था वह लाभ यहीं प्राप्त होगा । बहुत ज्यादा क्रिटिकल केश ही अब बाहर रेफर किए जाबेंगे । अस्पताल में अब विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति के चलते उपचार की गुणवत्ता में सुधार की आशा खूब की जा रही है । हालांकि  यह देखना बाकी होगा कि अस्पताल में आवश्यक संसाधन , उपकरण और अन्य स्टाफ कितनी जल्दी  उपलब्ध हो पाएंगे ।
अमरकंटक अस्पताल में दो नए डॉक्टर जिसमें डॉ बिपिन राजपूत और डॉ सुनील सिंह प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में अपनी सेवाएं देंगे जब तक पूरी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाएं पूर्ण नहीं हो जाती ।
प्राथमिक स्वस्थ केंद्र के डॉ रानू प्रताप सारीवान ने बताया कि हमारे यहां दो नए चिकित्सक आए है जिन्होंने ज्वाइनिंग कर लिया है ।
स्थानीय लोग आशा कर रहे हैं कि यह स्वास्थ्य केंद्र अब केवल नाम मात्र का नहीं रहेगा, बल्कि वास्तव में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए और साथ ही पर्यटकों , श्रद्धालुओं के लिए भी राहत का केंद्र बनेगा ।

Latest
*बिल्हा ब्लॉक के BPM अनिल गढ़ेवाल पर गंभीर मामला कार्रवाई शून्य हौसला बुलंद* *आचार्य श्री चंद्रदेव जी महाराज का 532वां प्राकट्योत्सव संपन्न* *नानी बाई रो मायरो कथा में सराबोर हो रहे श्रद्धालु  * *संतान सप्तमी का व्रत महिलाओं ने रखा* *ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़ सड़क निर्माण के ठेकेदार से मारपीट और बंधक बनाने का आरोप* *ब्रेकिंग न्यूज़ PPO जारी खाते में पैसा फिर भी 30 दिन से भुगतान नहीं लेखा नियंत्रक की मनमानी*
*ब्रेकिंग न्यूज़ भाटापारा डिजिटल इंडिया का बोझ व्यापारी क्यों उठाए?  लक्ष्मी नारायण* *आज भव्य तीज महोत्सव का आयोजन* *ब्रेकिंग न्यूज़ सांसद बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे वेंकटलाल अग्रवाल के निवास पर भव्य स्वागत* *अभियंता दिवस पर सेवानिवृत्त अभियंताओं का किया गया सम्मान*