
*पखांजुर प्री मेट्रीक बालक छात्रावास में अधीक्षक दिनेश नाग के नेतृत्व में बृक्षारोपण कार्यक्रम किया।*

/बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट/
/पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़/
सुरक्षित पर्यावरण एवं प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए।पखांजुर प्री मेट्रीक बालक छात्रावास अधीक्षक दिनेश नाग के नेतृत्व में बृक्षारोपण कार्यक्रम किया।छात्रावास अधीक्षक दिनेश नाग ने कहां है कि पर्यावरण शब्द परि + आवरण के संयोग से निर्मित है। यहाँ परि का अर्थ है–चारों ओर तथा आवरण का अर्थ है–घेरा। अर्थात् ऐसी चीजों का समुच्चय, जो प्राणियों को चारों ओर से घेरे हुए है, उसे पर्यावरण कहते हैं। प्रकृति ने हमारे चारों ओर ऐसी वस्तुएँ और वातावरण निर्मित किए हैं, जो सब प्रकार से हमारी उन्नति और स्वास्थ्य के अनुकूल हैं। मगर हमने प्रकृति के इस सन्तुलन अर्थात् पर्यावरण को अपने क्रिया कलाप से विकृत कर दिया है। इसलिए आज इसकी सुरक्षा की आवश्यकता अनुभव की जा रही है। आज पखांजुर प्री मेट्रीक छात्रावास में बृक्षारोपण कार्यक्रम किया। पर्यावरण सुरक्षीत रखने हम छात्रावास के छात्रों एवं समस्त कर्मचारियों द्वारा योगदान देने की प्रयस रत है , जो कि आज सम्पूर्ण विश्व की समस्या बन गई है। दिनेश नाग हॉस्टल अधीक्षक , चंदन उसेंडी छात्र नायक, अरविंद नेताम रसोईया, रंजीत पिऑन, संतोष मरकाम ,विवेक, विशाल, अमित, मुकेश, रमेश, ओमप्रकाश ,रवि, संजय, अनिल आदि उपस्थित रहे।

