गौरेला पेंड्रा मरवाही

*गायत्री परिवार के द्वारा किया गया वृक्षारोपण*

” गौरेला पेंड्रा मरवाही से कृष्णा पांडे की रिपोर्ट “

//पेंड्रा ग्लोबल न्यूज़// गायत्री परिवार के द्वारा पेंड्रा के वार्ड नंबर 2 के मुक्तिधाम परिसर में ‌ डिवाइन ग्रुप के सदस्यों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में आयोजक मंडल की ओर से मौके पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत गायत्री मंत्र दुपट्टे से किया गया तत्पश्चात , अतिथियों ने वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर उपस्थित युवाओं को प्रेरक उद्बबोधन भी दिया।‌ इसमें मुख्य रूप से समाजसेवी पेंड्रा एवं विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष ‌ गौरेला पेंड्रा मरवाही हर्ष छाबरिया ने उपस्थिति युवाओं को वृक्षारोपण कार्य हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि हम सबको यदि शुद्ध ऑक्सीजन चाहिए और अच्छा स्वास्थ्य चाहिए तो वृक्षारोपण सघन रूप में करना होगा । क्योंकि जीवनदायिनी ऑक्सीजन का एकमात्र महत्वपूर्ण स्रोत वृक्ष ही है । और मानव जीवन वृक्षों पर ही निर्भर है। यदि वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्य पर ध्यान ना दिया गया तो धरती पर जल जीवन संकट में पड़ जाएगा । इस मौके पर कामता प्रसाद महाराज ने कहा कि जिस प्रकार पृथ्वी का तापमान प्रदूषण निरंतर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है इस पर हम सबको समाज को इस और पहल करके हर हमेशा वर्षा ऋतु में वृक्षारोपण करना चाहिए वृक्ष है तो कल है । वृक्षारोपण कार्य को एक अच्छा पहल बताया। इस अवसर पर वार्ड नंबर 3 पार्षद गोलू राठौर ने पौधों के संरक्षण करने पर जोर दिया । मुक्तिधाम को सुंदर और स्वच्छ बनाने वृक्षारोपण करने युवाओं से आवाहन किया साथ ही सुरक्षा धागा और गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ पौधे रोपित किए गए। वृक्षारोपण कार्य में प्रीति त्रिवेदी सदस्य डिवाइन ग्रुप एवं विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति जिला संयोजक, मीनू पांडेय विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति जिला सहसंयोजक, सुनीता रजक, संजीव रजक शिक्षक सदस्य डिवाइन ग्रुप। प्रांतीय विस्तारक छत्तीसगढ़ ओमप्रकाश बलभद्र , राजेश चौधरी , डाइट कॉलोनी से हरीश त्रिवेदी, पार्षद मैकू राम , सुनीता बलभद्र , बृजेश सोनी ,युवाओं की रही भागीदारी इसमें यश रजक, शिवा यादव, सचिन यादव, , कुलदीप रजक , विक्रम रजक, हर प्रसाद रजक, गौरेला से मुकेश जायसवाल, आदि इस कार्य में मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Latest
*कोटा ब्लॉक का सबसे बड़ा राशन घोटाला* *अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान* *जिला शिक्षा अधिकारी का लिपिक संघ ने किया सम्मान* *जंगल से भटका हिरण पहुंचा गांव तार में उलझने से गई जान* *कोटा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक स्मार्ट मीटर हटाने घर-घर चलाएंगे अभियान अरुण त्रिवेदी* *कोटा नगर पालिका में गतिरोध सांसद प्रतिनिधि और एल्डरमैन को हटाने की मांग* * बालिका प्रतिभाओं के सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित है*