Global news live
पंखाजूर

*बाइक पार्किंग पर हुआ विवाद, महिला से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज–*



//बिपल्ब कुण्डू–की रिपोर्ट//



पखांजुर//ग्लोबल न्यूज़//
पखांजूर थानांतर्गत पीव्ही 30 में बाईक को घर के सामने खड़ी करने की बात को लेकर विवाद होने पर प्रार्थियां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज किया है।
पखांजुर थाना में शिकायत करने पहुँची पीव्ही 30 योगेंद्र नगर निवासी 58 वर्षीय रुकमणी देवनाथ पति सुकुमार ने पुलिस को बताया कि रात लगभग साढ़े 8 बजे मेरा लड़का सुशांत देवनाथ अपनी मोटर सायकल को घर के सामने गली में खड़ा करके काम करने खेत तरफ चला गया था। उसी समय पड़ोसी आरोपी सुभाष देवनाथ के द्वारा मोटर सायकल को गली में खड़ा करने की बात लेकर गाली गलौच कर रहा था । गाली देने से मना करने पर मेरे साथ हाथ मुक्का व लात से मारपीट करने लगा। मारपीट करने से मेरे कान व सीना में चोट आई है। आरोपी ने शिकायतकर्ता को मारपीट करते हुए दुबारा बाईक रखने पर जान से मारने की धमकी भी दिया है। मारपीट से चोट आने पर ईलाज के लिए सिविल अस्पताल पखांजूर में भर्ती किया गया। महिला की स्थिति नाजुक होने के चलते पखांजुर के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया, जहाँ पर महिला का ईलाज जारी है। महिला का कहना है कि पड़ोसी सदैव किसी न किसी बात को लेकर विवाद करता रहता है ओर इस बार विवाद करते हुए हमला बोल दिया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दिया है, पुलिस ने इस मामले में सख्ती नहीं बरती तो कभी भी अनहोनी हो सकती है। प्रार्थियां की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 294. 323, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*