
*जनपद पंचायत कोटा के ग्राम परसदा के सरपंच सचिव के द्वारा शासन के कीमती मद का दुरुपयोग किया गया*

कोटा ब्यूरो //ग्लोबल न्यूज़//ग्राम पंचायत परसदा का गंभीर मामला ग्राम पंचायत का सारा कार्य सरपंच पति के द्वारा किया जाता है सिर्फ नाम मात्र की सरपंच है।
जनपद पंचायत कोटा के ग्राम पंचायत परसदा में कोविड-19 के दौरान सरपंच, सचिव ने फर्जी बिल लगाकर 3 लाख 39 हजार रुपए का गोलमाल किया है। ऑनलाइन वर्क, बोर बिजली फिटिंग, किराना व ट्रांसपोर्ट के बिल पर लाखों रुपए की गड़बड़ी की गई है। आरोप है सरपंच की मिलीभगत से नकली फर्म से सरकारी राशि का गबन हुआ है। इस और ऑडिटर का भी ध्यान नहीं दिया गया कि बिल में क्रमांक है कि नहीं सिर्फ आंख बंद कर ऑडिट किया जाता है ग्राम पंचायतों में?
इसका खुलासा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी से हुआ है। पंचायत में लगाए गए सभी बिल बिना जीएसटी के हैं। बिल वाउचर में क्रमांक तक नहीं है। ऑनलाइन वर्क के लिए बिलासपुर के एक निजी दुकान को 16 हजार रुपए भुगतान किया है पर बिल में दुकान का पता तक नहीं है। एक ही ट्रांसपोर्ट कंपनी को निर्माण सामग्री मंगवाने के लिए 2.25 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। वहीं किराना सामग्री के बिल में हजारों रुपए का बिल बनाकर राशि निकाली गई है।
ट्रांसपोर्ट कंपनी को 2.48 लाख रुपए भुगतान
कोविड-19 के दौरान साल 2020 में अप्रैल से सितंबर महीने के बीच दो ट्रांसपोर्ट कंपनी को पंचायत ने 2 लाख 48 हजार 800 रुपए का भुगतान किया है। इसमें जगत ट्रांसपोर्ट को 5 बिल से 2 लाख 25 हजार रुपए का भुगतान किया गया है। वहीं मरावी ट्रांसपोर्ट को जून महीने में 23 हजार रुपए का पेमेंट किया है। ट्रांसपोर्ट के बिल में निर्माण सामग्रियों को मंगाने का जिक्र है। इसमें सीमेंट, गिट्टी, ईंट, रेत व अन्य सामग्री शामिल है।
किराना सामान पर 75 हजार रुपए खर्च
ग्राम परसदा के किराना दुकान से दो बिल पर 75 हजार रुपए से अधिक का किराना सामान पंचायत से खरीदा गया है। इसमें 20 20 हजार रुपए के सैनिटाइजर और मास्क की खरीदी करना बताया गया है। एक बिल में 3 अगस्त 2021 तो दूसरे में 3 अगस्त 2020 तारीख डाली गई है। बिल में सामग्रियों के दाम को देखकर अनुमान जताया जा रहा है कि बिल फर्जी है। ट्रांसपोर्ट और किराना दुकान का यह बिल बिना जीएसटी वाला है। उक्त ग्राम पंचायत में सरपंच से ज्यादा दखलअंदाजी सरपंच पति के द्वारा किया जाता है हर हमेशा जनपद पंचायत में सरपंच पति ही कार्य के संबंध में ऑफिस में आना जाना करता है।
वर्जन
पंचायत सरपंच श्रीमती सोनिया जगत, वर्जन पंचायत के पंचों की सहमति एवं सचिव की सहमति से राशि आहरण की गई है वर्तमान सचिव मनहरण श्रीवास का कहना है उक्त समय पर मैं ग्राम पंचायत के प्रभार में नहीं था मेरे कार्यकाल के समय का नहीं है।