*सुरक्षा सर्वोपरि, जनसेवा हमारा कर्तव्य एसपी*

*देवास मध्य प्रदेश ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट*

*दीपावली की रात देवास में आग से जंग, गेल की फायर टीम ने दिखाया दम एसपी ने किया सम्मानित*
दीपावली की रात जब पूरा देवास रोशनी में नहाया था तभी जवाहर चौक और जनता बैंक चौराहे के पास लगी आग ने पूरे शहर की धड़कनें बढ़ा दीं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि मौके पर पहुंची *गेल गैस लिमिटेड की फायर एंड सेफ्टी टीम* ने अपनी बहादुरी, फुर्ती और सूझबूझ से आग को फैलने से पहले ही काबू में कर लिया।
इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय, देवास ने गेल की पूरी टीम को सम्मानित किया
आग की सूचना मिलते ही दौड़ पड़ी गेल टीम
07 नवंबर 2026 की रात्रि को जवाहर चौक स्थित रेस्टोरेंट और जनता बैंक चौराहे के समीप आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही गेल गैस लिमिटेड, देवास की फायर टीम एक पल भी नहीं रुकी।
टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मोर्चा संभाल लिया। प्रशिक्षित जवानों ने आधुनिक अग्निशमन संसाधनों से आग को घेर लिया, आसपास के इलाकों में फैलने से रोका और लोगों की जान-माल को सुरक्षित किया।
सबने मिलकर जीती ये जंग
इस अग्निकांड में सिर्फ गेल ही नहीं पूरा सिस्टम एक साथ खड़ा नजर आया
बैंक नोट प्रेस (BNP) की फायर टीम
नगर निगम देवास* की फायर ब्रिगेड
– *जिला पुलिस बल*
– *स्थानीय प्रशासन और अन्य सहयोगी एजेंसियां
सबके समन्वित प्रयास से आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया। सबसे बड़ी राहत की बात ये रही कि *
इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
एसपी का सम्मान – साहस को सलाम
पुलिस अधीक्षक महोदय ने गेल की टीम को सम्मानित करते हुए कहा कि यह सम्मान सिर्फ एक टीम का नहीं, बल्कि आपातकालीन तैयारी, त्वरित प्रतिक्रिया, व्यावसायिक दक्षता और जनसुरक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
दीपावली की रात, जब लोग त्योहार मना रहे थे, तब ये जवान आग से लड़ रहे थे। यही असली हीरो हैं।
सुरक्षा सर्वोपरि – यही है गेल का संकल्प
गेल गैस लिमिटेड, देवास में अग्नि सुरक्षा, नियमित प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल और सुरक्षा जागरूकता को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। तिवारी ने पूरी फायर एंड सेफ्टी टीम को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी टीम इसी साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनसेवा के लिए तत्पर रहेगी।
