*12को यज्ञ स्थल मे भव्य दीपोत्सव का आयोजन*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट
*डगर डगर उजियारा अभियान के तहत विभिन्न स्थलों मे दीप प्रज्जवलन*
भाटापारा 10 अक्टूबर/खुशियां बांटने एवं उजियारा फैलाने का विराट संदेश लिए हुए दीपावली महापर्व मे चंहुओर उल्लास एवं उमंग की छटा नजर आई धनतेरस जहां शुभ खरीददारी तथा मंगलमय शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति के रुप मे परिलक्षित हुई तथा भाटापारा मे बाजार गुलजार नजर आये वहीं महालक्ष्मी पूजन दिवस मे पूजन अनुष्ठान एवं आतिशबाजी की भव्य छटा से क्षेत्र का वातावरण आलोकित नजर आया,धर्म संस्कृति के प्रसार मे निरंतर सक्रिय नगर की रचनात्मक संस्था सरयू साहित्य परिषद नागरिक जनों द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी डगर डगर दीप अर्पण तथा दीपोत्सव अनुष्ठान के तहत महालक्ष्मी पूजन दिवस के अवसर पर आस्था के स्थलों मंदिरों तालाबों एवं कुएं मे दीप अर्पण किया गया गया,जीवन सरोकार से जुड़े स्थलों मे आस्था सम्मान की अभिव्यक्ति के तहत दीप अर्पण के इस अनूठे अभियान मे महालक्ष्मी पूजन के द्वितीय दिवस विराट व्यक्तित्वों एवं महापुरुषों का स्मरण के तहत प्रमुख चौक चौराहों एवं सरोकारों के अहम सार्वजनिक स्थलों मे दीप अर्पण किया गया,जिसके तहत दानवीर भामाशाह चौक,छत्तीसगढ महतारी चौक,कांग्रेस भवन गांधी प्रतिमा,इतवारी राम विद्यालय सुभाषचंद्र बोस प्रतिमा,भारतमाता चौक,जय स्तंभ चौक शहीद स्मृति परिसर शहीद श्रीकृष्ण गजानन खोण्डे प्रतिमा मे आस्था एवं सम्मान का दीप प्रज्वलित किया गया, इस अवसर पर एडवाइजरी पैनल राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य प्रकाश मोदी द्वारा डगर डगर उजियारा अभियान की सराहना करते हुए जनमानस को दीप महापर्व की बधाई देते हुए महापर्व के विराट संदेशों को जीवन मे आत्मसात करने का आव्हान किया गया, वहीं सेवानिवृत्त व्याख्याता मोहन लाल वर्मा एवं डाॅ वाय पी सोनी द्वारा सुमधुर गीतों के माध्यम से अभियान के उद्देश्य एवं विराट व्यक्तित्वों के प्रति सम्मान के भाव को मनोरम ढंग से प्रस्तुत किया गया, पत्रकार ललित तिवाड़ी शिक्षक मानिक चन्द्र यादव राजेन्द्र ओझा द्वारा अपने उदबोधन मे पर्व के मर्म सहित अभियान के उद्देश्य का विस्तार से वर्णन करते हुए समस्त जनों को दीप महापर्व की बधाई दी गयी,डगर डगर उजियारा अभियान का समापन 12नवंबर गुरुवार को यज्ञस्थल नाका नंबर एक मे भव्य दीपोत्सव एवं दीपावली मिलन के रुप मे संपन्न होगा,मुकेश शर्मा के संचालन मे आयोजित कार्यक्रम मे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा सहित बड़ी संख्या मे जनमानस की भागीदारी नजर आयी,आभार प्रदर्शन गिरधर गोपाल शर्मा द्वारा किया गया।











