अमरकंटक ग्लोबल न्यूज मध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में धूमधाम से मना भाई दूज*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक में धूमधाम से मना भाई दूज, बहनों ने भाइयों को लगाया तिलक

*अमरकंटक 12 नवंबर 2026*

मां नर्मदा की उद्गम स्थली अमरकंटक में भाई दूज का पर्व श्रद्धा और प्रेम के साथ मनाया गया।

बहनों ने भाइयों के माथे पर चंदन, रोली और अक्षत से मंगल तिलक लगाया, आरती उतारी और मिठाई खिलाकर उनकी दीर्घायु, सुख और समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों के चरण स्पर्श कर उपहार और मिठाइयां भेंट की।

पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे। यमुना ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया, तब यमराज ने वरदान दिया कि इस दिन बहन के घर तिलक कराने वाले भाई को दीर्घायु मिलेगा। इसीलिए इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है।

अमरकंटक में घर-घर में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास की सुंदर झलक देखने को मिली।

Latest