अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में श्री नर्मदा पुराण की सप्त दिवस कथा प्रारंभ*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय संवाददाता*

श्री नर्मदा महापुराण सप्त दिवसीय कथा गुफा आश्रम में हुई आरंभ

आरंडी संगम आश्रम में अवधिया स्वर्णकार समाज का धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में स्थित आरंडी संगम सीताराम गुफा आश्रम के विशाल  हाल में अवधिया स्वर्णकार समाज द्वारा शनिवार 30 अगस्त से शुक्रवार 05 सितंबर 2025 तक भव्य श्री नर्मदा पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है ।
शनिवार को सायं कालीन ढोल नगाड़ों और भजन कीर्तन करते पैदल मार्ग  गुफा आश्रम से नर्मदा उद्गम स्थल पहुंच मंत्रोच्चार मध्य पूजन अर्चन पश्चात कलश में जलभर कर वापस कथा स्थल पहुंच कलश की स्थापना और श्री नर्मदा पुराण पूजन किया गया ।
इस शोभायात्रा में सैकड़ों भक्तजन , श्रद्धालुओं और जजमान परिवार शामिल हुए ।

कथा का वाचन चित्रकूट धाम के पंडित शुभम शुक्ला जी द्वारा संगीतमय शैली में किया जा रहा है ,  जिसमें कटनी , उमरिया , चंदिया , बिलासपुर , नौरोजाबाद , पाली , शहडोल और अनूपपुर क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों से आए लगभग 300 से अधिक श्रद्धालु श्री नर्मदा पुराण कथा में शामिल हो रहे हैं । यह कथा प्रतिदिन
सुबह 09 से 12 और दोपहर 02 से 05 तक हो रही है ।
कथा समापन पर हवन , कन्या भोज और ब्राह्मण भोज के साथ समाप्त किया जाएगा ।

Latest
*अमरकंटक के माई की बगिया मार्ग बना हादसों का रास्ता* *अमरकंटक में गायत्री मंत्र का एक माह का अखंड अनुष्ठान प्रारंभ* *आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के आयोजन में शामिल हुए  अश्वनी शर्मा* *शोभायात्रा के संबंध में थाना भाटापारा शांति समिति की बैठक संपन्न* *फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन* * सीवरेज व्यवस्था चरमराई  नर्मदा में मिल रहा दूषित पानी* *महामाया मंदिर विवाद को सांप्रदायिक रंग दे रहे बाहरी तत्व* *राज्यपाल रमेन डेका ने ग्राम चाम्पा में स्कूल के सभाक़क्ष  का किया लोकार्पण* *मां नर्मदा तट पर श्रद्धा और सौहार्द के साथ हुआ कजलियों का विसर्जन* *भोजली विसर्जन पर लगा मेला, जर्जर सड़क और कीचड़ से जूझती रहीं महिलाएं बच्चे*