*चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी प्रशिक्षक और बच्चों के द्वारा दीपावली उत्सव *

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जिला प्रतिनिधि जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 78038 11514*

*चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी भाटापारा मैं प्रशिक्षक और बच्चों के द्वारा दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया*
भाटापारा 9 नवंबर/चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी जिला बलौदा बाजार भाटापारा के द्वारा लगातार भाटापारा बाल मंदिर परिसर में कराटे, मार्शल आर्ट, आत्मरक्षा की कला, एवं अन्य खेलों की प्रशिक्षण बच्चों को दिया जा रहा है, आज दीपावली के पावन अवसर पर चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी भाटापारा के बच्चों के द्वारा परिसर में मौजूद गोवर्धन धारी कृष्ण भगवान की मूर्ति के सामने रंगोली बना कर दीपक सजाकर भगवान कृष्ण एवं लक्ष्मी माता की पूजन आरती कर अपने इष्ट देव हनुमान की पूजा आरती की गई और दीपावली का पर्व पटाखे फोड़ कर बच्चों ने मनाया काफी उत्साह के साथ बाल मंदिर परिसर में दीपावली का उत्सव चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी भाटापारा के प्रशिक्षक एवं बच्चों ने साथ मिलकर मनाया । उक्त आयोजन के दौरान जिला कराते संघ जिला बलौदा बाजार भाटापारा महासचिव ऋषभ सिंह चौहान चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी जिला बलौदा बाजार भाटापारा सचिव नेमीचंद साहू कोषाध्यक्ष योगेश कुर्रे, सह-सचिव हर्ष देवांगन, धनंजय पांडे , प्रबंधक विक्रम सिंह चौहान , सदस्य शुभ संकल्प यदि, भानु देवांगन, प्रवीण मोहल्ले के साथ बच्चों में मुख्य रूप से हिमानी शर्मा ,पावनी शर्मा, रिचा यादव ,नीलम साहू , साक्षी बहल, श्रुति पटेल, वालिया साहू, अन्य साहू, मोहन मानिकपुरी,दिव्यांश यादव, श्रावणी शर्मा एवं अन्य प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे। भाटापारा में विगत वर्षों से चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी भाटापारा के द्वारा इस तरह का आयोजन किया जा रहा है जिससे बच्चों को अपनी संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिला कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बच्चे काफी उत्साहित रहे









