छत्तीसगढ़रायपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*रायपुर बिना रिश्वत दिए परिवहन विभाग से नहीं करा सकते कोई काम*

****रायपुर ग्लोबल न्यूज़ मनोज शुक्ला की रिपोर्ट****रायपुर*आम आदमी से दूर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना,बिना रिश्वत दिए नहीं बनवा सकते लाइसेंस,

लाइसेंस नहीं होने पर ट्रैफिक विभाग को दो,यही है सच्चाई,

जनता मजबूरी में देती है रिश्वत,
बिना रिश्वत दिए परिवहन विभाग से नहीं करा सकते कोई काम,

रायपुर,देश की जनता से सरकारें बड़े बड़े दावे करती हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही सामने देखने को मिलता है,जी हां ऐसा कुछ नजारा देखने को मिला,राजधानी रायपुर के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय रायपुर में लाइसेंस बनाने को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है एक नहीं दो नहीं बल्कि चार-चार लोग एक साथ यह शिकायत कर रहे हैं कि लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए हमसे एक ₹1000 की रिश्वत मांग रहे हैं और नहीं देने पर अधिकारी से बात करो या फिर पैसे दो इसी शर्त पर लाइसेंस बनेगा अब देखने वाली बात ये है कि परिवहन विभाग ने जब ऑनलाइन का सिस्टम बनाया है तो फिर इन रिश्वतखोरों का यहां पर दुकान किस तरह से लग रही है सूत्रों की माने तो हर रोज इन रिश्वतखोरों को लाखों रुपए का चढ़ावा चढ़ाया जाता है और जो चढ़ावा चढ़ाते हैं उससे कोई भी सवाल जवाब नहीं किया जाता नहीं उसे ट्रायल लिया जाता है,साफ शब्दों  में कहा जाए तो रिश्वत दो लाइसेंस लो,का फार्मूला फिट बैठता है,जो रिश्वत नहीं देते उसे ट्रायल में फेल कर दिया जाता है या फिर कोई ना कोई कमी निकाल कर परेशान किया जाता है इन सब का चक्कर काट काट कर भोली भाली जनता परेशान होकर चढ़ावा चढ़ाने को मजबूर हो जाता है,आप को बता दूं कि लाइसेंस नहीं होने पर आए दिन ट्रैफिक विभाग परेशान करता है,जिसे लेकर जनता मजबूर होकर रिश्वत देकर लाइसेंस बनवाने के लिए मजबूर होते है,भाजपा शासित राज्य में परिवहन  विभाग का कारनामा घोर निंदनीय है क्योंकि भाजपा का यह नारा था ना हम खाएंगे ना खाने देंगे फिर भाजपा शासित राज्य में ही इस तरह का रिश्वतखोरी देखने को मिल रहा है परिवहन विभाग में यह बात कोई नई नहीं है इससे पहले भी आप सब ने  कई खबर पढ़ी होगी कि लाइसेंस बनाने के नाम पर लोगों को किस तरह से लूटा जाता है लोग चक्कर काट कर किस तरह परेशान हो जाते हैं यह बात किसी से छुपी नहीं है,सिर्फ लाइसेंस की बात नहीं है परिवहन विभाग में बिना रिश्वत दिए आप कोई काम नहीं करा सकते आप सब अच्छे से जानते है,अब देखने वाली बात होगी कि खबर प्रकाशित होने के बाद भाजपा की विष्णुदेव सरकार जिम्मेदारों पर क्या कार्यवाही करती है।

Latest
*बिल्हा पुलिस की कामयाबी दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार* *विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण शिवरतन शर्मा ने किया* *वारे अधिकारी तेरा खेल कीचड़ में नाली निर्माण* *ब्रेकिंग न्यूज़ नशे की अंधेरी गली में भटकता तेंदुआ* *डबल इंजन सरकार महापुरुषों को नहीं करती विस्मृत पासी समाज के गौरव को मिला सम्मान सीएम योगी* *ध्यान कुटि जर्जर  देखरेख के अभाव में ढह रहीं * *रामघाट पर टैक्सी यूनियन ने चलाया स्वच्छता अभियान* *बिल्हा के शिक्षाविद् जितेश अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान* *राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*
*भाटापारा में विकास की सौगात एक साथ 3 वार्डों में 47.19 लाख के कार्यों का भूमिपूजन*


...