गौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कांग्रेस का विजय मार्च, छात्रों और राहुल गांधी की जीत का जश्न*

जीपीएम ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट

*धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस का विजय मार्च, छात्रों और राहुल गांधी की जीत का जश्न*

*”छात्रों-लोकतंत्र की जीत”: पेंड्रा में कांग्रेस का विजय समारोह, निकाला विजय मार्च*

*पेंड्रा, 26 जुलाई 2026।* केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद *जिला कांग्रेस कमेटी* द्वारा बस स्टैंड गौरेला में विजय समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय मार्च निकालकर छात्रों एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जीत पर खुशी व्यक्त की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह केवल किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि *छात्रों, युवाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत* है। कांग्रेस ने सदैव युवाओं के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता के लिए संघर्ष किया है और आगे भी जनता के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रखेगी।

*जिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगमती भानु* ने कहा कि “कांग्रेस हमेशा छात्रों, युवाओं और आम जनता की आवाज़ बनकर संघर्ष करती रही है। सत्य और जनहित की इस लड़ाई में मिली सफलता लोकतंत्र की जीत है।”

*पूर्व विधायक डॉ. के. के. ध्रुव* ने कहा कि “कांग्रेस के निरंतर संघर्ष और राहुल गांधी के नेतृत्व में उठाई गई आवाज़ का परिणाम आज पूरे देश के सामने है। यह अन्याय के विरुद्ध सत्य की विजय है।”

*ओमप्रकाश वर्मा* ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस हर अन्याय के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

*रमेश साहू, नारायण शर्मा, राकेश मसीह, चंद्रभान मरावी, अमोल पाठक, अफसर खान* सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। सभी ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने *विजय मार्च* निकालकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।

कार्यक्रम में उपस्थित जिलाध्यक्ष गंगमती भानु, पूर्व विधायक डॉ. के. के. ध्रुव, ओमप्रकाश वर्मा, रमेश साहू, मूलचंद कुशराम, अमोल पाठक, राकेश मसीह, नारायण शर्मा, बदल सिंह, नीलेश साहू, अमित सोनी, शुभाष मित्तल, मो. शाकिल, संदीप दूबे, संतोष ठाकुर, शहनाज बानो, सुनीता थिमोथी, ममता पैकरा, रेखा तिवारी, जयश्री कुशराम, आलोक शुक्ला, शारदाचरण पसारी, वीरेंद्र मिश्रा, अवधेश गुर्जर, अफसर खान, मदन सोनी, चंद्रभान मरावी, संतोष मल्लैया, शिवांश दूबे, राजेश गुप्ता, पार्षद राजेश सोनी, पार्षद प्यारेलाल रघुवंशी, हरीनिकेश, आसीम मंसूरी, मो. अनवर, शहंशाह मंसूरी, आसिफ, राहुल, लाल बहादुर सिंह, सुनील कुमार, अजय मिश्रा, अनिल ठाकुर, सेमलाल, मनोज श्रीवास, गब्बर रजक, शंकर कुशवाहा, उमाकांत सोनी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित थे।

Latest
*ब्रेकिंग न्यूज़  बुखार से पीड़ित छात्रा को उल्टी होने पर कुर्सी साफ करवाई* *ब्रेकिंग न्यूज़ बिल्हा स्वास्थ्य विभाग में सील मोहर कांड* *बिल्हा ब्रेकिंग न्यूज़ चंद्रशेखर बांधे को पुलिस ने दबोचा लोहे का गैती जप्त* *वन विभाग की लापरवाही पीपरखुटी में फिर बाघ का हमला किसान लहूलुहान  अधिकारी गहरी नींद में गांव म... *छेरकाबांधा की वेलकम डिस्टलरी में सन्नाटा प्रदूषण विभाग ने 3 माह से रोका प्लांट* *एस बीआई कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना* *अमरकंटक में 21 दिवसीय कलश वंदन यात्रा का भव्य समापन* *इन्द्र साव ने मंडी सचिव चुन्नी लाल ध्रुव को दी बधाई* *स्वच्छ भारत मिशन में ₹71,600 के भुगतान अंतर पर उठे सवाल* *ज. पं . से ग्राम पंचायत तक भ्रष्टाचार कार्रवाई के नाम पर सिर्फ जांच   नेवसा में 5.42 लाख के गबन का ...