छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोना हमारा दायित्व :शिवरतन शर्मा*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*गौरा गौरी विसर्जन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा*
       *हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोना हमारा दायित्व :शिवरतन शर्मा*
भाटापारा 24 अक्टूबर/ -छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा ने नगर के धुरंधर वार्ड मे बुधवार को आयोजित गौरा-गौरी विसर्जन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भगवान शंकर माता पार्वती की पूजा अर्चना कर सभी की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

*हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोना हमारा दायित्व :शिवरतन शर्मा*

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए शिवरतन शर्मा ने कहा कि गौरा-गौरी पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह हमारे ग्रामीण जीवन, सामाजिक एकता और सुंदर संस्कृति का एक महान प्रतीक है। जिस तरह से हमारे पूर्वजों ने इस समृद्ध संस्कृति को संजोकर रखा है, हमारा भी यह दायित्व बनता है कि हम आगे आकर इसे निरंतर बढ़ाएँ और अपनी युवा पीढ़ी को भी इसमें रुचि लेने के लिए प्रेरित करें। यह पूजा हम सबको अपनी माटी और जड़ों से जोड़ती है।

   शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती हम सबके आराध्य हैं, और गौरा-गौरी पूजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर की महानतम पहचान है। इस पावन अवसर पर शिवरतन शर्मा ने वार्ड वासियों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें पर्व की मंगलमय शुभकामनाएं दीं।
  पूरा वार्ड इस दौरान पारंपरिक लोक-संगीत और आस्था के रंग में रंगा रहा।

Latest
*अमरकंटक रेल कॉरिडोर को मिलेगी नई गति* *अमरकंटक नर्मदा तट पर पितृपक्ष में उमड़ती है श्रद्धा* *प्रयागराज शिव मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार* *कोटा पुलिस का डबल एक्शन  एक तरफ झपटमार गिरफ्तार, दूसरी तरफ बिना हेलमेट वालों की शामत* *नर्मदा तट से 300 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध* *1 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क अधूरी जिम्मेदार अधिकारी नेता मौन* *अमरकंटक के गणेश पंडालों में  गूंज रहा भजन कीर्तन * *सदर के राजा के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब* *रतनपुर में 238 छात्राओं को  साइकिलों की सौगात  मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित* *कोटा के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल महा आरती एवं भंडारे में शामिल हुए*