पंखाजूर

*पखांजूर के एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत परिजनों ने की तोड़फोड़*



/बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट/

/पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़/

कांकेर जिले के पखांजूर नगर में संचालित एक निजी अस्पताल गौतम मेडिकेयर मे ईलाज के दौरान एक युवक के मौत हो गई मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में मचाया जमकर हंगामा ।

जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय युवक राहुल मण्डल को पखांजूर के निजी अस्पताल गौतम मेडिकेयर में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया था,, ईलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई ।

इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए जमकर तोड़फोड़ की ।
घटना की जानकारी मिलते ही पखांजूर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।

अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ पखांजूर थाने में शिकायत करने परिजन पहुंचे है।

अस्पताल के संचालक डॉ अनिल गौतम ने बताया कि मरीज को मलेरिया एवम टाइफाइड था जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था मरीज को बाहर ईलाज कराने परिजनों को कहा गया था हालत गंभीर देखते हुए बचाने का हर संभव प्रयास किया गया।

Latest
*सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया* *विजयादशमी पर RSS का शौर्य पथ  86 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन*