छत्तीसगढ़बिलासपुररायपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*सीवीआरयू कुलाधिपति संतोष चौबे की डॉ. रमन सिंह और वित्त मंत्री ओपी चौधरी से सौजन्य भेंट*




रायपुर/बिलासपुर ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से भेंट करते सीवीआरयू कुलाधिपति संतोष चौबे

डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, विश्वरंग के निदेशक एवं वरिष्ठ साहित्यकार संतोष चौबे ने छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, अनुसंधान, नवाचार एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी साझा की। साथ ही विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति, कौशल विकास, अनुसंधान, उद्योग-अकादमिक सहयोग तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित विभिन्न पहलों पर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, नवाचार और प्रदेश के युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने से जुड़े विषयों पर भी सार्थक विचार-विमर्श हुआ। डॉ. रमन सिंह ने विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। इसी कड़ी में

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से सौजन्य भेंट करते डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे

सीवीआरयू कुलाधिपति संतोष चौबे ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से भी सौजन्य भेंट की, AI शिक्षा और स्टार्टअप पर हुई बात
इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, अनुसंधान, कौशल विकास, नवाचार एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी साझा की। साथ ही नई शिक्षा नीति, उद्योग–शिक्षा सहयोग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित शिक्षा, स्टार्टअप एवं उद्यमिता* को बढ़ावा देने सहित युवाओं के लिए संचालित विभिन्न पहलों पर चर्चा की।
इस दौरान प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और कौशल आधारित शिक्षण को सुदृढ़ बनाने के विषय पर भी सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। वित्त मंत्री ने विश्वविद्यालय को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Kargi road Kota

Latest
*सदर के राजा के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब* *रतनपुर में 238 छात्राओं को  साइकिलों की सौगात  मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित* *कोटा के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल महा आरती एवं भंडारे में शामिल हुए* *ब्रेकिंग न्यूज़ आमागोहन पंचायत का सचिव सस्पेंड लेकिन बड़े मगरमच्छ अभी भी बेखौफ?* *मां नर्मदा की नगरी का द्वार बदहाल शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में* *अमरकंटक के सर्वोदय तीर्थ में भक्तिभाव से मनाया जायेगा* *भाटापारा में करियर फेयर एक्सपो 2.0* *बिल्हा ब्लॉक के BPM अनिल गढ़ेवाल पर गंभीर मामला कार्रवाई शून्य हौसला बुलंद* *आचार्य श्री चंद्रदेव जी महाराज का 532वां प्राकट्योत्सव संपन्न* *नानी बाई रो मायरो कथा में सराबोर हो रहे श्रद्धालु  *