Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*नर्मदा जयंती महोत्सव: शोभा यात्रा एवं विशाल भंडारे की सभी तैयारियां पूर्ण*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक में मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पर दो दिवसीय नर्मदा जयंती महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रथम दिवस मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर से निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा एवं विशाल भंडारे के आयोजन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।

मां नर्मदा जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। नर्मदा मंदिर परिसर में विशाल भंडारे के लिए बड़ा टेंट लगाया गया है, वहीं भोजन प्रसाद निर्माण हेतु मिस्त्री एवं कार्यकर्ता भी पहुंच चुके हैं।

नर्मदा जयंती महोत्सव समिति के पुजारी पंडित कामता प्रसाद द्विवेदी, पंडित उत्तम द्विवेदी, पंडित उमेश द्विवेदी, पंडित रूपेश द्विवेदी, मार्कंडेय शर्मा, नितिन अग्रवाल, श्यामलाल सेन, ऋषभ प्रताप सिंह, प्रकाश द्विवेदी, भानू प्रसाद सेन, मुनीष पांडेय, ओपी गौतम आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि नर्मदा जन्मोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं और समिति से जुड़े सभी सदस्य आयोजन को सफल बनाने हेतु प्राणपण से जुटे हुए हैं।

Latest news
*झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता का आरोप* *गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ* *अधूरी नाली खुदाई से ग्रामीण का घर संकट में पीड़ित महिला पहुंची एसडीएम के पास* *प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश का वितरण* *भाटापारा के विकास को ₹3.74 करोड़ की बड़ी सौगात* *रामसागरपारा शाला में शिक्षा को मिली नई उड़ान* *सीवी रमन विवि के कुलपति प्रो. घोष को इमीनेंस अवार्ड विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया सम्मानित* *अमरकंटक में 30 साल बाद वनों पर फिर साल बोरर का संकट 9535 पेड़ प्रभावित* *नन्हे-मुन्ने बच्चों का हुआ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन* *अनूपपुर के दस दिवसीय वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्ग का हुआ समापन*