Global news live
करगी रोड कोटा

*अवकाश के दिन भी 3 मार्च को खुले रहेंगे बैंक*


*ग्लोबल न्यूज ब्यूरो भरत गुप्ता*

*आधार सीडिंग का होगा काम*

बिलासपुर,2 मार्च/ रविवार 3 मार्च को अवकाश के दिन भी जिले के सभी बैंक खुले रहेंगे। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आधार सीडिंग का कार्य इस दिन होगा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अवनीश शरण ने बैंक खोले जाने के आदेश जारी किए हैं। गौरतलब है कि बैंक खाते में आधार लिंक होने पर ही हितग्राहियों को योजना का रकम ट्रांसफर हो सकेगा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने अभी तक आधार लिंक नहीं कराए हैं। उनकी सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने अवकाश के दिन भी बैंक खोलवाएं है। महतारी वंदन योजना के तहत 29 फरवरी की स्थिति में 32 हजार के लगभग महिलाओं का आधार सीडिंग का कार्य बचा हुआ है।महिलाओं को बैंक पहुंचकर सीडिंग करा लेने को उन्होंने कहा है ताकि महतारी वंदन योजना के लाभ से वंचित न हो सकें। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी महिलाओं को देकर बैंक भेजने का आग्रह किया है। बैंक पासबुक, आधार कार्ड और एक फोटो के साथ उन्हें आना होगा।

Latest news
*झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता का आरोप* *गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ* *अधूरी नाली खुदाई से ग्रामीण का घर संकट में पीड़ित महिला पहुंची एसडीएम के पास* *प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश का वितरण* *भाटापारा के विकास को ₹3.74 करोड़ की बड़ी सौगात* *रामसागरपारा शाला में शिक्षा को मिली नई उड़ान* *सीवी रमन विवि के कुलपति प्रो. घोष को इमीनेंस अवार्ड विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया सम्मानित* *अमरकंटक में 30 साल बाद वनों पर फिर साल बोरर का संकट 9535 पेड़ प्रभावित* *नन्हे-मुन्ने बच्चों का हुआ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन* *अनूपपुर के दस दिवसीय वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्ग का हुआ समापन*