करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*सरस्वती शिशु मंदिर कोटा के द्वारा नगर स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता*

*ग्लोबल न्यूज लाइव गोपाल यादव की रिपोर्ट*बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई अपनी प्रतिभा कहां अब हम बेरोजगार नहीं

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगी रोड कोटा में महान रसायन शास्त्री डॉक्टर प्रफुल्ल चंद्र राय जी के जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सरस्वती शिशु मंदिर करगी रोड कोटा के द्वारा नगर स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश साहू (तहसीलदार कोटा), अध्यक्षता वेंकटलाल अग्रवाल (संरक्षक सदस्य सरस्वती शिशु मंदिर कोटा), विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय अग्रवाल (अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर कोटा), देवेंद्र सिंह ठाकुर (कोषाध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर कोटा), राम सजीवन गुप्ता (सचिव सरस्वती शिशु मंदिर कोटा), भगवान प्रसाद सक्सेना (सह सचिव सरस्वती शिशु मंदिर कोटा), गौतम गुप्ता (सदस्य सरस्वती शिशु मंदिर कोटा), विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल साहू, अपेक्स इंटरनेशनल विद्यालय कोटा के प्राचार्य अमित सोनी ने मां सरस्वती ओम भारत माता एवं रसायन शास्त्री प्रफुल्ल चंद्र राय जी के चलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

तहसीलदार प्रकाश साहू ने सभी छात्र-छात्राओं की प्रशंसा करते हुए उनके मनोबल को बढ़ाते हुए कहा कि आप लोग वास्तव में एक बाल वैज्ञानिक हैं जो आगे चलकर इसी प्रकार की यदि आपकी सोच रही तो आप वैज्ञानिक बन सकते हैं आप लोगों में यह जोश देखने को मिल रहा है कि आपके द्वारा चालित एवं अचलित विज्ञान मॉडल अत्यंत ही सराहनीय है।

स्वामी आत्मानंद विद्यालय कोटा के छात्राओं ने अपने मॉडल के माध्यम से कहा कि हम लोग मशरूम की खेती करने का मॉडल प्रस्तुत कर रहे हैं इस मॉडल वह समझ कर कार्य करें तो वास्तव में आर्थिक रूप से संपन्न हो सकते हैं, हमें सरकारी नौकरी की आवश्यकता नहीं होगी हम स्वयं में आत्मनिर्भर बनेंगे और स्वराज हजार होंगे।

इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर करगी रोड कोटा, अपेक्स इंटरनेशनल विद्यालय करगी रोड कोटा स्वामी आत्मानंद विद्यालय कोटा शासकीय कन्या विद्यालय कोटा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और बहुत ही उत्साहित नजर आए।

कक्षा छठवीं से आठवीं से वर्षा जल संरक्षण में पावनी जैन को अपेक्स विद्यालय कोटा प्रथम स्थान, हिमांशु सिंह को अपेक्स विद्यालय कोटा द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ । कचरा प्रबंधन विषय में दीक्षा राजपूत सरस्वती शिशु मंदिर कोटा को प्रथम स्थान, आंचल केवट को द्वितीय स्थान मिला, वायुदाब विषय में अरविंद चौहान धनेश साहू सरस्वती शिशु मंदिर कोटा द्वितीय स्थान, नवीकरणीय उर्जा स्रोत विषय पर तनुश्री खांडे सरस्वती शिशु मंदिर कोटा प्रथम स्थान, काव्य गुप्ता अपेक्स विद्यालय कोटा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। खाद्य संरक्षण विषय पर काव्या गुप्ता आत्मानंद विद्यालय कोटा प्रथम स्थान प्राप्त किया, नवाचार विषय पर सौरभ साहू अपेक्स विद्यालय कोटा को प्रथम स्थान, श्रेजल यादव सरस्वती शिशु मंदिर कोटा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। जैव प्रौद्योगिकी विषय पर निधि जैन स्वामी आत्मानंद विद्यालय कोटा को प्रथम परिधि गोस्वामी अपेक्स विद्यालय कोटा को द्वितीय स्थान मिला, विद्युत चुंबकीय प्रेरण विषय पर हेमा बंजारा शासकीय कन्या कोटा को प्रथम एवं मंजू साहू शासकीय कन्या कोटा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ, नवाचार विषय पर पीयूष कुर्रे अपेक्स विद्यालय कोटा को प्रथम, कृति साह शासकीय कन्या विद्यालय कोटा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

इस पावन अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य शिक्षक बंधु भगिनी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Latest
*सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया* *विजयादशमी पर RSS का शौर्य पथ  86 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन*