Global news live
कोंडागांव

*निर्वाचन के दौरान वाहन, जुलूस, सभा, रैली इत्यादि की अनुमति हेतु वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिया गया प्रशिक्षण*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव की रिपोर्ट मो, 6264362956*



*कोण्डागांव, ग्लोबल न्यूज़* 20 सितम्बर 2023/* आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान राजनैतिक दलों और प्रत्याशियों द्वारा प्रचार-प्रसार के लिए उपयोग में लाये जाने वाले वाहनों की अनुमति के साथ ही सभा, रैली, जुलूस आदि आयोजनों के लिए अनुमति के संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिये गये प्रशिक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले सहित प्रशिक्षकगण उपस्थित थे। जिला कार्यालय स्थित एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक सोनी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा ठाकुर, कोण्डागांव अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, केशकाल अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री शंकर लाल सिन्हा सहित सभी तहसीलदार एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित थे।

Latest news
*उत्पाती बंदरों ने बिगाड़ी  करोड़ों की विद्युती साज सज्जा* *न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की बस्तर की ढोकरा ट्री ऑफ लाइफ शिल्पकृति* *मनोज मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी*  *प्रशासन का चला बुलडोजर 25 अवैध अतिक्रमण हटाए गए* *अमरकंटक संत समाज पुजारियों की गहन चर्चा* *पंचायत जनप्रतिनिधियों ने थामा भाजपा का दामन पूर्व विधायक शिवरतन ने दिलाई सदस्यता*
*रूद्रगंगा आश्रम की बावली जलमग्न, पीने योग्य नहीं रहा पानी* *छत्तीसगढ़ के विद्यालयों में स्थानीय संस्कृति को शिक्षा से जोड़ने की पहल* *यातायात शाखा में चलाया गया 'एकता वृक्षारोपण' अभियान* *भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा में नई नियुक्तियाँ*