
*मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल शिवरतन शर्मा*
भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट
*मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल: डबल इंजन से संवर रहा छत्तीसगढ़” – शिवरतन शर्मा*
*भाटापारा में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का भव्य समापन,क्षेत्र लाभार्थियों को मिला लाभ*
भाटापारा 20 जून/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में राष्ट्रसेवा, सुशासन, विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष बेमिसाल पूर्ण होने के अवसर पर भाटापारा नगर भवन में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का शनिवार क़ो गरिमामय समापन हुआ समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने सम्मिलित होकर कहा कि ये 12 वर्ष भारत के नव-निर्माण के स्वर्णिम काल रहे हैं।
शिवरतन शर्मा ने कहा कि 2014 में जहां देश में निराशा, भ्रष्टाचार और नीतिगत पंगुता का माहौल था, वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी जी के दृढ़ नेतृत्व में भारत दुनिया में उभरा है और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है केंद्र की योजनाओं से आई खुशहाली शिवरतन शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना से लोगों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज का कवच मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना से करोडो परिवारों के पक्के मकान का सपना साकार हुआ है। उज्ज्वला योजना ने करोडो बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाई और हर घर जल से घरों तक नल से स्वच्छ पानी पहुंचा है। जन धन योजना से लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया। ये सिर्फ योजनाएं नहीं, बल्कि गरीब के जीवन में आया वास्तविक बदलाव है डबल इंजन सरकार से विकास को नई रफ्तार शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सुशासन मिलकर विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को सिद्ध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में महतारी वंदन योजना से 70 लाख माताओं-बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदी कर किसान भाइयों को समृद्ध किया जा रहा है। ऐसी कई अनेको जनकल्याणकारी योजनाए हैं, जिसका सीधा लाभ प्रदेश की जनता क़ो मिल रहा हैं जनकल्याण शिविर बना आकर्षण का केंद्र तीन दिवसीय इस शिविर में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए गए थे। हजारों की संख्या में पहुंचे नागरिकों ने आयुष्मान कार्ड, आधार अपडेट, पेंशन प्रकरण, राशन कार्ड, श्रमिक कार्ड सहित सैकड़ों आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कराया। शिवरतन शर्मा ने कहा कि शिविर में उमड़ी भीड़ इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जनता का अटूट भरोसा डबल इंजन की भाजपा सरकार के साथ है।
2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य शिवरतन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। छत्तीसगढ़ भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकसित राज्य बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता राकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुनील यदु, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री आशीष जायसवाल, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष महाबल बघेल, भाजयुमो जिला महामंत्री सतीश सोनी सहित एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ समेत समस्त विभागों के अधिकारी- कर्मचारी, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे

