Global news live
छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*सीसी रोड का भाजपा नेता शिवरतन  ने किया भूमिपूजन*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*संत कंवरराम वार्ड में 7.60 लाख की लागत से बनेगा सीसी रोड,भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने किया भूमिपूजन*.


भाटापारा 13 जून/  जनसुविधाओं के विस्तार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए शुक्रवार क़ो संत कंवरराम वार्ड में 07 लाख 60 हजार रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
वार्डवासियों को मिलेगी आवागमन में बड़ी राहत
शिवरतन शर्मा ने कार्यक्रम क़ो सम्बोधित कर कहा की काफी समय से जर्जर मार्ग की समस्या से जूझ रहे संत कंवरराम वार्ड के निवासियों के लिए यह सीसी रोड किसी सौगात से कम नहीं है। बरसात के दिनों में कीचड़ और गड्ढों से होने वाली परेशानी अब खत्म होगी। इस सड़क के बन जाने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष रूप से सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
हर वार्ड में विकास हमारी प्राथमिकता शिवरतन शर्मा
इस अवसर पर भाजपा नेता  शिवरतन शर्मा ने आगे कहा की हमारा संकल्प है कि भाटापारा नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य हो । सड़क, नाली, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं हर नागरिक का अधिकार हैं। नगर के हर वार्ड में विकास और आधारभूत सुविधाओं का निर्माण सुनिश्चित करने के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि इन विकास कार्यों से नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में हम सफल हो रहे हैं। यह सीसी रोड सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि वार्ड के विकास का नया मार्ग है उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में प्रदेश के विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है इस दौरान नगर पालिका सभापति बाल गोविन्द पटेल, सतीश तलरेजा, मंडल अध्यक्ष योगेश अनंत,रवि शंकर पाण्डेय,बंशी,गोपी ध्रुव, देवेंद्र साहू, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती नीरा साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

Latest news
*सीसी रोड का भाजपा नेता शिवरतन  ने किया भूमिपूजन* *अमरकंटक के शांतिकुटी आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन* *राजस्व मंत्री ने बलौदाबाजार में लगभग साढ़े तीन करोड़ के विकास कार्यो की दी सौगात* *13 जून आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब* *शिखा सिंह राजपूत का आरक्षक पद पर चयन  क्षेत्र का बढ़ाया मान* *पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर सांसद हिमाद्री सिंह* *राजस्व मंत्री का कड़ा रुख 15 अगस्त तक पूरा करें नगरीय पट्टा वितरण सर्वे* *विद्याचरण शुक्ल की पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों दी श्रद्धांजली*       *अमरकंटक में बेजा कब्जा पर चला बुलडोजर* *सेवा और संस्कारों से ही समाज का निर्माण होता है शिवरतन शर्मा*