
*पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर सांसद हिमाद्री सिंह*
अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक के पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर सांसद हिमाद्री सिंह
अमरकंटक के रामघाट में मां नर्मदा की पूजन अर्चन बाद महाआरती
अमरकंटक – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत शहडोल लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने 10 जून को पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र का व्यापक दौरा किया ।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं , जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से मुलाकात की । उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा की तथा आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया ।
दौरे के दौरान सांसद ने लांघाटोला , करपा , बेम्हौरी , दुलरा , इटौरा , टेंढ़ई , गोहंडी एवं पोंड़ीखुर्द सहित अनेक ग्रामों का भ्रमण किया ।
जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न स्थानों पर उनका आत्मीय स्वागत किया ।
रात्रि को सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह अमरकंटक पहुंचीं जहां उन्होंने मां नर्मदा के पावन रामघाट में विधिवत पूजा-अर्चना कर महाआरती में सहभागिता की । इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के प्रतिष्ठित व्यापारी शिव कुमार लोहिया एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अंजना लोहिया ने सांसद से सौजन्य भेंट की । सांसद ने उनसे वाराणसी के संबंध में चर्चा कर प्रसन्नता व्यक्त की ।
अमरकंटक में भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या सांसद के स्वागत एवं कार्यक्रम में उपस्थित रही । प्रमुख रूप से पुष्पराजगढ़ जनपद अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश मरावी , अमरकंटक मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया , पार्षद कान्हा तिवारी (पवन) , पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष अंबिका प्रसाद तिवारी , नर्मदा सिंह , किरगी सरपंच अर्जुन सिंह तथा प्रतिष्ठित व्यवसायी ओमप्रकाश अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
महाआरती के पश्चात ओमप्रकाश अग्रवाल के निज निवास पर सामूहिक भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके साथ सांसद का प्रवास अमरकंटक में संपन्न हुआ । ओमप्रकाश अग्रवाल एवं भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है ।