Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कांग्रेस सेवादल की प्रदेश महिला अध्यक्ष संगीता 10 जून से संभाग दौरे पर*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

कांग्रेस सेवादल की प्रदेश महिला अध्यक्ष संगीता कांकरिया 10 जून से शहडोल संभाग के दौरे पर

महिला कार्यकर्ताओं से करेंगी संवाद, संगठन मजबूती पर होगा मंथन

अमरकंटक/अनूपपुर –  मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश महिला अध्यक्ष संगीता कांकरिया 10 एवं 11 जून को दो दिवसीय शहडोल संभाग प्रवास पर रहेंगी । इस दौरान वे उमरिया , शहडोल एवं अनूपपुर जिलों में महिला सेवादल कार्यकर्ताओं की बैठकों में शामिल होकर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगी तथा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगी ।

कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष डॉ. एहसान अली अंसारी ने बताया कि 10 जून को प्रातः 11 बजे उमरिया तथा शाम 4 बजे शहडोल में महिला सेवादल की बैठक आयोजित होगी । इन बैठकों में संगठन विस्तार , महिला सहभागिता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाएगी ।
दौरे के दूसरे दिन 11 जून को प्रातः 11 बजे राजीव भवन अनूपपुर में महिला सेवादल कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित होगी ।

प्रदेश महिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं का परिचय प्राप्त कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने संबंधी मार्गदर्शन देंगी ।
जिलाध्यक्ष डॉ. अंसारी ने शहडोल संभाग के सभी सेवादल , महिला सेवादल एवं यंग ब्रिगेड पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बैठकों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है ।

Latest news
*भाटापारा को मिली विकास संस्कृति और राष्ट्रगौरव की नई सौगात* *अधिमास में अमरकंटक पहुंचीं संन्यासि स्वामी हर्षानंद गिरी* *जिला निर्माण को लेकर संघर्ष समिति  ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाक़ात* *गरीब, किसान महिला और युवा के उत्थान को समर्पित रहे 12 साल भाजपा* *ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नगर परिषद की बड़ी पहल* *अधिमास एवं सोमवती अमावस्या पर अमरकंटक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब* *भूमिपूजन समारोह की तैयारियां पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी  ने किया स्थल निरीक्षण* *पत्रकार हितों की आवाज पहुंची मुख्यमंत्री सचिवालय तक जनसंपर्क विभाग को कार्रवाई के निर्देश* *अमरकंटक  घाट के समीप सुलभ शौचालय महीनों से बंद* *श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को ओढ़ाई 111 मीटर लंबी चुनरी*