अंतागढ़कांकेरकोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कोण्डागांव पुलिस के द्वारा लगाया गया सहयोग चौपाल*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव*



पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद के द्वारा सहयोग चौपाल लगाकर समस्यों का किया गया समाधान।
                       
कोण्डागाॅव पुलिस के द्वारा अजाक परिसर से लगा हुआ पुराना व्यवसायिक काॅम्पलेक्स को तोडकर नवीन काॅम्पलेक्स निर्माण प्रक्रिया दौरान खोदाई करते समय परिसर पुलिस क्वाटर से लगे हुए क्षेत्र मे ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य हेतु अधिक खोदाई से पुलिस कालोनी के  बाथरूम /टायलेट ,दीवाल क्षतिग्रस्त हुआ था ,जिससे वहाँ निवासरत निवासियो में आक्रोश का माहोल था।
          पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्र (भा0पु0से0) के निर्देशानुसार एवं अति0 पुलिस अधीक्षक  कपील चन्द्र के मार्गदर्शन मे जिला कोण्डागाॅव मे सहयोग चाौपाल लगाकर लोगो की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है, इसी तारतम्य मे आज दिनांक 07.06.2026 को अजाक थाना परिसर मे थाना कोण्डागाॅव पुलिस के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (पु.) रूपेश कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय एवं अजाक प्रभारी उप निरी अमिताभ खाण्डेकर के उपस्थिति मे समस्यो के निराकरण हेतु नगरपालिका अध्यक्ष  नरपति पटेल की उपस्थिति मे सहयोग चौपाल लगाया गया, जिसमे परिसर मे निवासरत एवं काॅम्पलेक्स निर्माण करने वाले ठेकेदार एवं अन्य नागरिक उपस्थित थे। जिनसे समस्यो के संबन्ध मे पुछताछ किया गया। समस्यो को सुना गया एवं समस्यो का निराकरण किया जिसमें दोनों पक्ष सन्तुष्ट नजर आये  पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाये जा रहे सहयोग चौपाल से पुलिस और जनता के समस्यो का निराकरण मे एक अच्छी पहल हो रही है जिसका लोगो ने खूब प्रशंसा किया।
       सहयोग चैपाल मे अनुविभागीय अधिकारी (पु.) रूपेश कुमार, निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरी. अमिताभ खाण्डेकर, नगरपालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल व अन्य पुलिस  स्टाॅप उपस्थित रहे।

कोंडागांव ग्लोबल न्यूज ओम प्रकाश नाग की रिपोर्ट समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर+91 62643 62956
Latest
*सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया* *विजयादशमी पर RSS का शौर्य पथ  86 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन*