Global news live
अंतागढ़कांकेरकोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*4.06 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव*



*मर्दापाल अंचल को 4.06 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात: मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन*
*23 ग्राम पंचायतों में सड़क, पुलिया, स्कूल भवन, सामुदायिक भवन और डिजिटल सुविधा केंद्रों का होगा निर्माण*
कोंडागांव, 7 जून 2026/ प्रदेश के वन, जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने शनिवार को मर्दापाल मंडल के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर 4 करोड़ 6 लाख 67 हजार रुपए की लागत से स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, सामुदायिक सुविधाओं और डिजिटल सेवाओं के विस्तार को नई गति मिलेगी।
मंत्री केदार कश्यप ने सबसे पहले ग्राम चांगेर में लगभग 77.96 लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण, नवीन प्राथमिक शाला भवन, सीसी सड़क, रंगमंच एवं सामुदायिक भवन निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
इसके बाद ग्राम मूलनार में लगभग 90.79 लाख रुपए की लागत से पुलिया, बाउंड्रीवाल, सीसी सड़क एवं अन्य आधारभूत संरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
ग्राम पंचायत रानापाल, कोंगेरा, मुंगवाल एवं चेरंग में लगभग 28 लाख रुपए की लागत से पुलिया एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी गई।
इसी क्रम में वन मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम पंचायत हथकली, मटवाल, पेरमापाल, नरिहा एवं आदनार में लगभग 99.99 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन, सीसी सड़क, नवीन शाला भवन एवं पुलिया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया और ग्राम बड़ेकुरुषनार में लगभग 88.14 लाख रुपए की लागत से पुलिया, रंगमंच, आहाता, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, नवीन प्राथमिक शाला भवन, सांस्कृतिक भवन एवं पंचायत भवन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
इसके अतिरिक्त ग्राम बेचा में लगभग 21.79 लाख रुपए की लागत से रंगमंच एवं माध्यमिक शाला भवन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।
ग्रामीण विकास को नई दिशा देंगे ये निर्माण कार्य
भूमिपूजन कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, सामुदायिक अधोसंरचना और डिजिटल सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है।
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मजबूत सड़क नेटवर्क, बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और सामुदायिक भवन गांवों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास की आधारशिला हैं। अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न सेवाओं का लाभ गांव में ही उपलब्ध हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल भवन और सड़कें बनाना नहीं, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार, सामाजिक गतिविधियों और जनसुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।

कोंडागांव ग्लोबल न्यूज ओम प्रकाश नाग की रिपोर्ट समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर+91 62643 62956
Latest news
*KPL फाइनल में पहुंचे  शिवरतन शर्मा युवा खिलाड़ियों में भरा जोश*  *पुलिस अधीक्षक पंकज  ने किया फरसगांव थाना का औचक निरीक्षण* *कोण्डागांव पुलिस के द्वारा लगाया गया सहयोग चौपाल* *4.06 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन* *13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में जुटेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब* *साव ने दिए निर्देश बरसात में लोगों को आवाजाही में न हो परेशानी* *संडे ऑन साइकिल रैली का हुआ आयोजन* *उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की* *बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में आयोजित होगी 37वीं सुदर्शन सभा* *अमरकंटक में राजस्थान के श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को अर्पित की विशाल चुनरी*