Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

/अमरकंटक के शंभूधारा डैम में टी व्ही एस के मालिक नहाते वक्त डूबे* ।

अमरकंटक के शंभूधारा डैम में टी व्ही एस के मालिक नहाते वक्त डूबे ।
अमरकंटक ग्लोबल न्यूज लाइव / श्रवण उपाध्याय
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के शंभू धारा डैम में अनूपपुर से आए परिवार और दोस्तों के साथ टीव्हीएस शो शोरूम के मालिक गजेंद्र पटेल पिता रामचरण पटेल उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी देवहारा थाना जिला अनूपपुर से सभी अमरकंटक भ्रमण हेतु आए हुए थे । उनके दोस्तो से चर्चा में पता चला की दोपहर लगभग डेढ़ से दो बजे कुछ दोस्त साथ में डैम में नहा रहे थे बांकि डैम पास भोजन बना रहे थे । गजेंद्र डैम में नहाने हेतु ऊपर से कूद गए लेकिन वे बाहर नही आए तब सभी लोगो को खबराहट हुई और सूचनाएं देना प्रारंभ किया । अमरकंटक के पार्षद वार्ड 06 के कान्हा तिवारी भी जानकारी बाद पहुंचे और उनके वार्ड के कुछ परिचित लोगो ने डैम में कूद कर ढूढने की भरसक प्रयास किया गया , पर असफल रहे । अमरकंटक के फॉरेस्ट विभाग की टीम , अमरकंटक पुलिस थाना की टीम , पुष्पराजगढ़ एस डी एम , अमरकंटक नायब तहसीलदार कौशलेंद्र मिश्रा सभी भरसक प्रयास में लगे हुए है । अनूपपुर के एसडीईआरएफ (गोताखोर) की टीम को घटना की जानकारी पुलिस विभाग द्वारा समय पर दी जा चुकी थी पर शाम के अंधेरा होने तक अमरकंटक नही पहुंची । जिससे परिवार के सदस्य , दोस्त और उपस्थित लोग प्रशासन पर नाराजगी व्यक्त कर रहे थे । नायब तहसीलदार से उनके दोस्त लोग नाराजगी व्यक्त करते हुए कह रहे थे की शासन की व्यवस्था अब बर्दास्त से बाहर हो रहा है , कई घंटे हो जाने के बाद भी एसडीईआरएफ की टीम पहुंच नही सकी । खबर लिखे जाने तक पता चला है की गोताखोर की टीम थाना अमरकंटक पहुंच चुकी है ।

Latest news
*पुलिस की बड़ी कार्रवाई वर्षों से फरार तीन वारंटी गिरफ्तार* *निर्माणाधीन गौधाम का निरीक्षण* *3 से 9 जून तक कोटा में भागवत ज्ञान यज्ञ पं. रामनिवास शर्मा करेंगे कथा वाचन* *सुशासन तिहार  शिविर में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा* *विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन यात्रियों को किया जागरूक* *भाटापारा के युवाओं को मिलेगी बड़ी सौगात* *ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव जावेद खान बनाए गये* *अमरकंटक में मूसलाधार बारिश से बह गए हजारों नारियल  व्यापारियों को भारी नुकसान* *अमरकंटक पवित्र नगरी में उपेक्षित रही लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती* *अमरकंटक में नर्मदा समग्र घाट टोली द्वारा नर्मदा नदी से बारिश में बहकर आया कचरा निकाला गया*