Global news live
Uncategorized

पशुओं के इलाज के लिए भी चलेंगे मोबाइल वाहन


*पशुओं के इलाज के लिए भी चलेंगे मोबाइल वाहन*

*कृषि उत्पादन आयुक्त ने की पशुपालन एवं मछलीपालन विभाग की समीक्षा*
बिलासपुर, 16 मई 2023/इंसानों के इलाज के लिए की गई व्यवस्था की तरह पशुओं के इलाज के लिए भी मोबाइल वेटनरी यूनिट चलाया जायेगा। प्रत्येक जिले की प्रमुख 5 गोठानों को केंद्रित रखते हुए इसकी शुरूआत की जाएगी। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आज यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग के पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए इस आशय की जानकारी दी। बैठक में संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग, पशुधन विकास विभाग की संचालक श्रीमती चंदन त्रिपाठी, मछली पालन विभाग के संचालक सहित संभाग के सभी जिला कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओस और पशुपालन एवं मछली पालन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
एपीसी डॉ. कमलप्रीत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन एवं मछली पालन किसानों की अतिरिक्त आमदनी का बढ़िया साधन है। राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत आकर्षक अनुदान भी मुहैया कराती है। सभी योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाकर उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए अधिकारी लगन लगाकर काम करें। उन्होंने पशुओं की लम्पी वायरस बीमारी के प्रति भी सजग रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एहतियातन अभियान चलाकर सभी पशुओं को लम्पी वायरस विरोधी टीका लगाना सुनिश्चित करें। डॉ. सिंह ने कहा कि मछली पालन को भी कृषि का दर्जा दिए जाने के कारण उन्हें भी सहकारी बैंक से शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया जाएगा। राज्य सरकार की योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए मछुवारों को प्रेरित करें।

Latest news
*सुशासन तिहार में जनता के बीच पहुंचे भाजपा नेता शिवरतन शर्मा*

*ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ का विस्तार मो. जावेद खान बने प्रदेश सचिव*
*सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा* *थोटा संकीर्तना ने जीता कांस्य पदक* *उल्लास के साथ संपन्न ब्रजधाम यात्रा का आयाम* *वरिष्ठ पत्रकार खीरेंद्र यादव ने पत्रकारिता का मान बढ़ाया* *जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहा विशेष जोर* *झीरम हत्याकांड के शहीदों को कांग्रेस भवन मे दी गई श्रद्धांजलि* *अमरकंटक में जालेश्वर मार्ग निर्माण कार्य ऐतिहासिक प्रगति पर* *अमरकंटक  में श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा का शुभारंभ*