बिलासपुर

, टर्म लोन एवं स्माल बिजनेस योजना के तहत आवेदन 5 जून तक


*टर्म लोन एवं स्मॉल बिजनेस योजना के तहत आवेदन 5 जून तक*
बिलासपुर, 19 मई 2023/जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के लिए टर्म लोन योजना एवं स्मॉल बिजनेस योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किये गये है। इच्छुक आवेदक 5 जून 2023 तक पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्रमांक 17 में जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कार्यालय में आवेदन प्राप्त एवं जमा कर सकते है। आवेदक कृषि एवं उद्योग क्षेत्र के व्यवसाय हेतु टर्म लोन योजना एवं सेवा क्षेत्र के व्यवसाय हेतु स्मॉल बिजनेस योजना का लाभ ले सकते हैं।
आवेदक को अनुसूचित जनजाति वर्ग का, बिलासपुर जिले का निवासी एवं आयु 18 से 50 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। आय प्रमाण पत्र ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में 3 लाख रूपये से अधिक न हो। आयु-जन्मतिथि संबंधी स्कूल का प्रमाण पत्र, अंकसूची, शपथ पत्र अनिवार्य है। आधार, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं पूर्व से किसी शासकीय योजना में ऋण अनुदान प्राप्त न किया हो तथा ऋण बकाया न हो संबंधी शपथ पत्र एवं पासपोर्ट साईज के दो फोटोग्राफ्स अनिवार्य है।

Latest
*पशु चिकित्सालय की बदहाल स्थिति* * कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को * * स्मार्ट मीटर योजना बंद करने कांग्रेस की प्रेस वार्ता* *गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़* *अमरकंटक श्रावण के प्रथम दिवस से ही हुआ शिवमय* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश*