रायपुर

*इंदिरा बैक घोटाले की राज खोलेगी सीडी*

रायपुर संवाददाता@
रायपुर इंदिरा घोटाले के मामले में उप महाधिवक्ता संजय दुबे ने पुलिस को नारकोटेस्ट की फारेसिकसाइंस लैबोरेट्री रिपोर्ट और वीडियो सीडी सौंप दी है कोतवाली पुलिस ने इस मामले पर अपनी जांच आगे बढ़ा दी है आरोपी बैंक मैनेजर उमेश सिन्हा के नारको टेस्ट की रिपोर्ट और सिटी पुलिस को मिलने के बाद इस जांच पर नए सिरे से जांच होगी लगभग 45 मिनट की सीडी से कोई राज खुलने की संभावना है कोर्ट के आदेश के बाद उप महाधिवक्ता ने औपचारिकता पूरी कर ली है पुलिस के मुताबिक अब सीडी रिपोर्ट के आधार पर गुप्त केस पर नए पुराने दोनों तरह के लोगों से पूछताछ की जाएगी बैंक घोटाले में बैंक के तत्कालीन मैनेजर उमेश सिन्हा समेत 18 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है केस रिओपन होने के बाद पुलिस सीएसपी और टीआई के नेतृत्व में विशेष जांच की जाएगी उक्त घोटाले में 16 कंपनियों के निदेशक फरार हैं जानकारी के मुताबिक उक्त इंदिरा प्रदर्शनी महिला नागरिक सहकारी बैंक घोटाले में 16 कंपनियों को गलत तरीके से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लोन दिया गया था कंपनियों के निदेशकों को आज तक ढूंढ नहीं जा सका यह पुलिस की बड़ी चुनौती होगी घोटाले में 18 लोगों को आरोपी बनाया गया था उनकी वर्तमान स्थिति में पता भी पुलिस विभाग के अधिकारी खोज रहे हैं।

Latest
*क्रांति दिवस पर सेमरा में कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन* *परिषद का बुलडोजर  मुख्य मार्गों से हटाए अवैध कब्जे* *निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 66 मरीजों ने कराया परीक्षण* *नकटी के बाद अब चंदेरी की चरागाह जमीन उद्योगपतियों को सौंपने की तैयारी* * बिल्हा में जीवनदीप समिति के खातों में लाखों का फर्जीवाड़ा* *कोटा ब्लॉक का सबसे बड़ा राशन घोटाला* *अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान*