ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*डॉ. शीला शर्मा को विनोबा भावे सम्मान2026आचार्यकुल की प्रदेश अध्यक्ष बनीं*

बिलासपुर ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट

*बिलासपुर।* शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. शीला शर्मा को आचार्यकुल की केंद्रीय समिति में कार्यकारिणी सदस्य एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। साथ ही उन्हें प्रतिष्ठित *विनोबा भावे स्मृति सम्मान-2026* से सम्मानित किया गया है।

25 अक्टूबर 2026 को हरिद्वार में आयोजित आचार्यकुल केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल सम्मेलन में यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मेलन में देशभर से आए विद्वानों, शिक्षाविदों और साहित्यकारों ने शिक्षा, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में आचार्यकुल की भूमिका पर मंथन किया।

डॉ. शर्मा लंबे समय से महिला सशक्तीकरण, मानवीय मूल्यों, भारतीय संस्कृति तथा हिंदी-संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यरत हैं। विनोबा भावे के अहिंसा, सर्वोदय और सर्वधर्म समभाव के विचारों से प्रेरित होकर वे समाज में रचनात्मक कार्य कर रही हैं।

नवीन दायित्व मिलने पर डॉ. शर्मा ने कहा कि यह उनके लिए समाज और प्रदेश की सेवा का महत्वपूर्ण अवसर है। वे आचार्यकुल के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं में नैतिक चेतना विकसित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

उनके मनोनयन से बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में हर्ष का वातावरण है, इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Latest
*उगते सूरज को अर्घ्य उमड़ा जन सैलाब* *जिले मे जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन* *सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर व्रतियों ने की पूजा-अर्चना* *आत्मीयता और अपनत्व के संग  भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकट लाल अग्रवाल का जन्मदिन* *भव्य कलशयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ* *सूर्यास्त के साथ गूंज उठे छठी मैया के जयकारे छठ व्रतियों का उमड़ा जनसैलाब* *36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद महिलाओं ने डूबते और उगते सूर्य को दिया अर्घ्य* *कल्याणिका में गूंजा लोकतंत्र का स्वर नन्हे सांसदों की* *राष्ट्रीय रामायण मेला की  पंचदिवसीय आयोजन का संकल्प* *भाटापारा में धान खरीदी महाअभियान अध्यक्ष अश्वनी ने शुरू कराई खरीदी*