Global news live
कांकेर

*कलेक्टर एवं एसपी ने निर्वाचन मतगणना एवं निर्वाचन पूर्व व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*
*शासकीय गुंडाधूर कॉलेज में मतदान दलों को सामाग्री वितरण करने दिये निर्देश*

*कोण्डागांव, 10 अक्टूबर 2023/* मंगलवार को कलेकटर दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार द्वारा निर्वाचन कार्यों की व्यवस्था हेतु स्थानीय शासकीय गुंडाधूर महाविद्यालय का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मतदान पूर्व मतदान दलों को सामाग्री वितरण, स्ट्रांग रूप व्यवस्था, मीडिया सेंटर निर्माण, उद्घोषणा केन्द्र, वाहनों की पार्किंग, कर्मचारियों की व्यवस्था, दलों के यातायात हेतु व्यवस्था, मतदान दलों के लिए भोजन, पानी एवं अन्य व्यवस्थाएं करने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने स्ट्रांग रूम का जायजा लेते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था सहित ईव्हीएम के वितरण एवं परिवहन के लिए व्यवस्था करने तथा मतगणना हेतु बनाये गये केन्द्र मंे बैरिकेटिंग, बैठक व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिये। ड्यूटी में कार्यरत लोगों के लिए पोस्टल बेलट की व्यवस्था करने को कहा। मतदान दलों के लिए रिजर्व गाड़ियों की व्यवस्था के साथ वितरण केन्द्र में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था करने तथा गाड़ियों के सुगम परिवहन हेतु मार्ग निर्धारण कर उनकी बैरिकेटिंग तथा विद्युत व्यवस्था करने को कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, डीएफओ रमेश जागड़े, एसडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*