Global news live
कोंडागांवसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*फरार आरोपी को किया गिरफ्तार*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*

 *थाना अनंतपुर पुलिस ने नाबालिक के साथ बलात्कार करने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार*।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिनांक 14.05.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी नाबालिक बेटी दिनांक 20.04.2024 को ग्राम छिनारी वार्षिक मेला देखने अपनी सहेली के साथ रात्रि करीबन 09/00 बजे नाट देखने गई थी उसी दौरान इनकी नाबालिक बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया था कि रिपोर्ट पर थाना अनंतपुर में गुम इंसान और अपराध धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था विवेचना दौरान गुम इंसान को दस्तयाब कर पूछताछ करने पर ग्राम नेवरा निवासी दुलबो बघेल पिता तुलसी बघेल उम्र 27 वर्ष जाति भतरा के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर अलग अलग जगह में भगाकर लेजाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना बताई जिसे दिनांक 05.06.24 को दस्तयाब किया गया था। आरोपी दस्तयाब दिनांक से फरार हो गया था मामला गंभीर एवं संवेदनशील होने से आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश कुमार डांडे (रा.पु.से.), अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री रूपेश कुमार (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश धीवर के नेतृत्व में और सायबर टीम की मदद से आरोपी दुलबो बघेल पिता तुलसी बघेल उम्र 27 वर्ष जाति भतरा साकिन नेवरा थाना अनंतपुर जिला कोण्डागांव को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपराध घटित,अपना जुर्म स्वीकार करने करने पर आरोपी दुलबो बघेल को दिनांक 12.07.2024 को गिरफ्तार कर मेडिकल मुलाहिजा कराकर माननीय न्यायालय कोण्डागांव रिमाण्ड पर पेश किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अखिलेश धीवर सउनि. अभिराम मेश्राम, प्र.आर. 85 रघुनाथ कश्यप, प्रआर. 239 भावेश मण्डावी, प्रआर. 236 भूपेन्द्र मरकाम, प्रआर. 196 छबीलाल कोर्राम, आर. 466 रामजी वट्टी, आर.क्र. 561 लक्ष्मी प्रसाद बघेल, आर. 955 मनराज वटटी, आर. 965 सोपसिंह मरकाम, सायबर टीम आर.क्र. 507 चैतराम मरकाम का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest news
*नगर साहू समाज भाटापारा द्वारा भव्य रूप से मनाई जाएगी भक्त माता कर्मा जयंती* *भीषण गर्मी में हर घर तक पानी पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता  शर्मा* *भाटापारा रेलवे स्टेशन के विकास हेतु  शर्मा ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक निवासी चांदनी उर्वेती की गोंडी चित्रकला की वैश्विक पहचान * *अमरकंटक पुलिस  ने नाबालिग को परिजनों को सौंपा * *अमरकंटक में 37वीं विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 12-13 अप्रैल को* *कोटा प्रशासन का चला बुलडोजर वैगेर नाप जोख के * *कोटा प्रशासन के द्वारा बुलडोजर चलाया गया बगैर नाप जोख के* *कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कृषि उपज मण्डी भाटापारा का किया निरीक्षण* *बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा*