Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में आस्था की डुबकी बैसाखी स्नान हेतु उमड़ रहे श्रद्धालु*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज — श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट



अमरकंटक — मां नर्मदा नदी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक इन दिनों भक्ति , श्रद्धा और आध्यात्मिकता के अनुपम संगम का साक्षी बन रही है । वैशाख मास के शुभारंभ के साथ ही बैसाखी स्नान के लिए श्रद्धालुओं की निरंतर आमद बढ़ती जा रही है । दूर-दराज से आए भक्त मां नर्मदा के पावन तट पर आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं ।
चैत्र मास की पूर्णाहुति के बाद जैसे ही वैशाख प्रतिपदा का आरंभ हुआ  वैसे ही तीर्थयात्रियों का रेला अमरकंटक की ओर उमड़ पड़ा । छत्तीसगढ़ , महाराष्ट्र , गुजरात सहित दक्षिण भारत के अनेक राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुंचकर मां नर्मदा के पवित्र जल में स्नान , दर्शन , पूजन और अर्चन कर आत्मिक शांति एवं ऊर्जा का अनुभव कर रहे हैं ।
प्रातःकालीन बेला से ही नर्मदा तट पर भक्ति का अलौकिक दृश्य देखने को मिल रहा है । “हर-हर नर्मदे” के गूंजते जयकारों के बीच श्रद्धालु विधिवत स्नान और पूजन-अर्चन में लीन नजर आते हैं । यह क्रम दिनभर जारी रहता है और संध्या होते ही श्रद्धालु अपने गंतव्य की ओर लौटते हुए हृदय में आस्था और संतोष की दिव्य अनुभूति संजोए रहते हैं ।
विशेष रूप से मंडला जिले के नैनपुर-सालीवाड़ा क्षेत्र से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे वहीं छत्तीसगढ़ के मुंगेली से भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों ने अमरकंटक पहुंचकर पुण्य अर्जित किया ।
अमरकंटक में इन दिनों हर ओर भक्ति और आध्यात्मिकता की मधुर धारा प्रवाहित हो रही है। मां नर्मदा की पावन गोद में आस्था की यह अविरल डुबकी श्रद्धालुओं के जीवन को शांति, पवित्रता और संतोष से आलोकित कर रही है।

Latest news
*अमरकंटक में आस्था की डुबकी बैसाखी स्नान हेतु उमड़ रहे श्रद्धालु* *अमरकंटक में नर्मदांचल स्पोर्ट्स क्लब द्वारा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ* *BMF पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न, पत्रकार सुरक्षा कानून की उठी मांग* *भाटापारा दुर्ग हटिया एक्सप्रेस का नियमित स्टॉपेज प्रारंभ हुआ* *भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान* *अमरकंटक के श्रीचंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में निःशुल्क मिर्गी व लकवा जांच शिविर आयोजित* *अमरकंटक में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत रामघाट पर चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान* *अमरकंटक के जालेश्वर मार्ग में सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ * *रेवा सामुदायिक भवन का हुआ भूमि पूजन * *सिर पर मंदिर रखकर  मां नर्मदा परिक्रमा कर रहे*