Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अजातशत्रु थे: शिवरतन शर्मा*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेब जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*छत्तीसगढ़वासियों की आकांक्षाओं को अटल जी ने पूरा करते हुए अलग राज्य बनाया और आज हमारा प्रदेश निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है- शिवरतन शर्मा*

  *पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अजातशत्रु थे: शिवरतन शर्मा*

भाटापारा 8 जनवरी/ बुधवार को भाजपा कार्यालय भाटापारा में अटल स्मृति भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, विचारों और उनके योगदान पर चर्चा की गई.
   वरिष्ठ भाजपा नेता छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने अटल बिहारी को महान नेता बताया और कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने न केवल भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया, बल्कि विदेश मंत्री और संसद की महत्वपूर्ण स्थायी समितियों के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं. उन्होंने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और विपक्ष के एक सक्रिय नेता भी रहे.  
शर्मा ने कहा की छत्तीसगढ़वासियों की आकांक्षाओं को उन्होंने पूरा करते हुए इसे अलग राज्य बनाया और आज हमारा प्रदेश निरंतर विकास पथ पर अग्रसर हो रहा है.
       शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में अटल बिहारी वाजपेयी  का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित है. वे केवल एक सफल राजनेता ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील कवि, प्रखर वक्ता, दूरदर्शी राजनेता और राष्ट्र को दिशा देने वाले महान चिंतक थे. उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण का जीवंत उदाहरण रहा है.
     शिवरतन शर्मा ने कहा की अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे. उनका नेतृत्व संयम, संवाद और समन्वय का प्रतीक था. चाहे 1998 में पोखरण परमाणु परीक्षण का साहसिक निर्णय हो या लाहौर बस यात्रा के माध्यम से शांति का संदेश उन्होंने हर अवसर पर भारत की प्रतिष्ठा को विश्व मंच पर सशक्त किया. उनके शासनकाल में स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी अनेक ऐतिहासिक पहल शुरू हुईं, जिन्होंने देश के बुनियादी ढांचे को नई दिशा दी.
   विधानसभा प्रभारी प्रहलाद रजक ने कार्यक्रम को सम्बोधित कर कहा कि अटल जी की जयंती हम सभी के लिए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का विशेष अवसर है. उनका आचरण, शालीनता, वैचारिक दृढ़ता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प भारतीय राजनीति के लिए एक आदर्श मानक है. उन्होंने अपने जीवन से सिद्ध किया कि श्रेष्ठता पद से नहीं, आचरण से स्थापित होती है और वही समाज को दिशा देती है.
    इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुनील यदु, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, पि.व.मो. प्रदेश मंत्री आशीष जायसवाल, पि.व.मो. जिलाध्यक्ष महाबल बघेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन बांधे, नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया, सहित पाचो मंडल के अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे….

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*