Global news live
बिलासपुर

*अवैध उत्खनन पर कार्यवाही*

*ग्लोबल न्यूज रामनारायण यादव /राकेश पांडे की रिपोर्ट*
*अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के 05 मामले दर्ज*

*जेसीबी, हाईवा एवं ट्रेक्टर जप्त कर की गई कार्रवाई*
बिलासपुर, 16 जनवरी 2024/जिले के खनिज अमले द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न माध्यमों से शिकायत/सूचना प्राप्त होने पर 15 एवं 16 जनवरी को खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन करते पाये जाने पर कार्रवाई की गई। कोटा क्षेत्र अंतर्गत सल्का नवागांव एवं आस-पास के क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध उत्खनन एवं परिवहन कर रहे 05 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई। सल्का नवागांव क्षेत्र में शिकायत/सूचना प्राप्त होने पर जांच के दौरान पाया गया कि खनिज रेत एवं मिट्टी मुरूम का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है। अवैध तरीके से खनिज मिट्टी/मुरूम का उत्खनन कर परिवहन करते पाये जाने पर प्रकरण दर्ज कर 1 जेसीबी मशीन जप्त कर थाना कोटा की अभिरक्षा में रखा गया है एवं 01 हाईवा को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्त कर थाना सिरगिट्टी की अभिरक्षा में रखा गया है तथा 03 ट्रेक्टर खनिज रेत के अवैध परिवहन करते वाहनों को जप्त कर 02 ट्रेक्टर थाना कोनी की अभिरक्षा एवं 01 ट्रेक्टर खनिज बैरियर कोनी की अभिरक्षा में रखा गया है। जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा खनिजों के उत्खनन/परिवहन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों के साथ सभी क्षेत्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध खनिजों का उत्खनन/परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जाएगा।

Latest news
*कोटा सीएमओ की अनदेखी के चलते सफाई व्यवस्था ध्वस्त* *पूरा भाटापारा शहर शक्ति की भक्ति में डूबा रहा* *अमरकंटक के सरस्वती शिशु मंदिर में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हुआ घोषित* *अमरकंटक में हवन  पूजन  जावरा विसर्जन में दिखा भक्ति और उल्लास का वातावरण* *गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग*