
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज
*नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय*
भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट
भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वे 31 मार्च 2026 तक अपने बकाया राजस्व का भुगतान करें। इसके लिए नगर पालिका कार्यालय शनिवार और रविवार को भी खुला रहेगा।
अश्वनी शर्मा ने कहा, “नगर का विकास हमारे द्वारा दिए गए करों पर निर्भर करता है। मैं सभी भाटापारा वासियों से निवेदन करता हूँ कि अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय पर अपना राजस्व जमा करें और किसी भी प्रकार की शास्ति से बचें।
