छत्तीसगढ़पेंड्रा गौरेला मरवाहीसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष*

जीपीएम ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी में पंकज तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इस नियुक्ति के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पंकज तिवारी लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं

नई कार्यकारिणी में राकेश मसीह, नारायण शर्मा, अशोक शर्मा, पुष्पराज सिंह ठाकुर, संतोष ठाकुर, बेचू अहिरेज कमाल ख़ान अमोल पाठक लालचंद सोनवानी मूलचंद कुशराम एवं विनय चौबे शिवास दुबे सहित 42 को भी महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं

जिला अध्यक्ष गंजमती भानु ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मरवाही के पूर्व विधायक केके ध्रुव, लोकसभा प्रभारी प्रशांत मिश्रा एवं जिला संगठन प्रभारी शैलेश पांडे का धन्यवाद ज्ञापित किया।
गंजमती भानु ने कहा कि नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मिलजुलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेंगे और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि नई टीम के साथ संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना किया जाएगा।
उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की है।

Latest
*बिल्हा के शिक्षाविद् जितेश अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान* *राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*
*भाटापारा में विकास की सौगात एक साथ 3 वार्डों में 47.19 लाख के कार्यों का भूमिपूजन*


...
रविवार को रंगीन थे सीएमओ साहब पीएनबी के सामने खंभे से टकराई गाड़ी* *मां चंडी मंदिर शीतला मैया मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित* *मारवाड़ी राधाकृष्ण मंदिर से अग्रसेन भवन तक भक्ति का रेला ऐतिहासिक शोभायात्रा* *कल्याण सेवा आश्रम से   108 कन्याओं ने कलश धारण कर बढ़ाई शोभा* *नगर साहू समाज भाटापारा के कार्यकारिणी
की घोषणा है*
*भाटापारा रामलीला का प्रारंभ 11 अक्टूबर शुरू* *ब्रेकिंग न्यूज़ रतनपुर गीता प्रेस स्टॉल का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया*