Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक के श्री चंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में हर रविवार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर प्रारंभ*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

विशेषज्ञों की सेवाएं—पहले रविवार डॉ. रजनीश पांडेय ने 50 मिर्गी व लकवा मरीजों की जांच की


अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पावन पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित श्री श्रीचंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला का शुभारंभ किया गया । कल्याण सेवा आश्रम के प्रमुख वीतराग परम तपस्वी बाबा कल्याण दास जी महाराज द्वारा संचालित यह चिकित्सालय लंबे समय से क्षेत्र के ग्रामीण , जनजातीय एवं जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता रहा है ।
कल्याण सेवा आश्रम के मैनेजिंगट्रस्टी स्वामी हिमाद्रि मुनि जी महाराज ने कहा कि अब चिकित्सालय में प्रत्येक माह के हर रविवार को विभिन्न बीमारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे  जहां मरीजों की जांच एवं दवाइयों का वितरण  किया जाएगा ।

माह के प्रथम रविवार  01 मार्च 2026 को बिलासपुर से पधारे विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रजनीश पांडेय एवं सीनियर फार्मासिस्ट अभिषेक मिश्रा का चिकित्सालय स्टाफ द्वारा चंदन तिलक एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया । इस दौरान डॉ. पांडेय ने मिर्गी एवं लकवा से ग्रसित लगभग 50 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां निःशुल्क प्रदान कीं गई । वहीं अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच चिकित्सालय के डॉ. एस. के. तिवारी द्वारा कर उपचार उपलब्ध कराया गया।
चिकित्सालय प्रबंधन के अनुसार द्वितीय रविवार को मधुमेह , उच्च रक्तचाप , सिकल सेल एवं मानसिक रोगों का विशेष शिविर आयोजित होगा । तृतीय रविवार को स्त्री रोग एवं चौथे रविवार को अस्थि एवं शिशु रोग संबंधी शिविर लगाया जाएगा । इन शिविरों में बाहर से आने वाले विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर उपचार एवं निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराएंगे ।
शिविरों के सफल संचालन में श्रीचंद्राचार्य  चिकित्सालय के डॉ. एस. के. तिवारी , राजेश तिवारी , सुखनंदन सिंह , ईश्वरी पेंद्रम , दीपक चंद्रवंशी , राम सनेही सहित अन्य स्टाफ का विशेष सहयोग रहा ।

Latest news
*कोटा में अधिवक्ता संघ का सामुदायिक भवन लोकार्पित* *कोटा में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 16 उपभोक्ताओं पर 6 लाख का जुर्माना* *अमरकंटक के श्री चंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में हर रविवार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर प्रारंभ* *स्वास्थ्य संयोजक संघ ने सेवा भाव के साथ मनाई 12वीं वर्षगांठ* *अमरकंटक में होली के लिए शांति सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न* *1मार्च को भाटापारा मे व्यंजन मेला एवं हाट बाजार का आयोजन* *वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि* *अमरकंटक के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारेंद्र सोनी का निधन * *कोटा में वंदे मातरम मित्र मंडल की बैठक: हिंदुत्व की रक्षा के लिए संकल्प लिया गया* *एनएचएम कर्मचारी संघ ने छत्तीसगढ़ बजट 2026 पर जताई नाराजगी*