
*तृप्ति अग्रवाल कड़ी मेहनत और लगन से सिविल जज बनीं, कोटा का बढ़ाया मान*
*कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट*

• तृप्ति अग्रवाल ने सिविल जज की परीक्षा पास कर कोटा को गौरवान्वित किया है। उन्होंने 17वीं रैंक हासिल की है।
• तृप्ति की इस सफलता से कोटा में खुशी का माहौल है। उनके परिवार और दोस्त उन्हें बधाई दे रहे हैं। तृप्ति की कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं।
• कोटा की तृप्ति अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की सिविल जज परीक्षा में सफलता हासिल की है। तृप्ति ने LLB और LLM की पढ़ाई पूरी करने के बाद तीसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।
• तृप्ति की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और कोटा नगर में खुशी की लहर है। उनके पिता आनंद अग्रवाल और माता अनीता अग्रवाल ने उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त किया है।

• तृप्ति अग्रवाल के पिता आनंद अग्रवाल ने उनकी सफलता पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि तृप्ति की इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और तृप्ति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तृप्ति की इस सफलता को क्षेत्रवासियों ने युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है। उनका मानना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर मेहनत की जाए, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है

अपने परिवार के साथ तृप्ति अग्रवाल