
*कोटा में महाशिवरात्रि पर्व का भव्य आयोजन मंदिरों में भगवान शिव की गूंज *
धार्मिक समाचार
कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट

करगीरोड (कोटा) में महाशिवरात्रि पर्व का भव्य आयोजन किया गया। कोटेश्वर महादेव की नगरी कोटा में सुबह चार बजे कोटसागर तालाब में स्नान और दीप दान करके कोटेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी एवं रुद्राभिषेक। कोटसागर महादेव मंदिर में रात्रि कालीन में किया गया, हवन पूजन, अखंड रामायण पाठ गायन का भी आयोजन किया गया इसी कड़ी में
कोटा के विभिन्न शिव मंदिरों में भी महाशिवरात्रि पर्व पर विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिनमें कोटा स्टेशन शिव मंदिर, पंचमुखी हनुमान जी, कोरी के बांध किनारे देवरहा बाबा मंदिर, शिव हनुमान मंदिर नाका चौंक गौरीशंकर सिद्ध हनुमान मंदिर शामिल हैं। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर सभी चौंक चौराहे में भंडारा, खीर पुड़ी प्रसाद का वितरण किया गया पूरा कोटा नगर शिव की भक्ति में डूबा रहा है ।
कोटा कोटसागर तालाब किनारे महाशिवरात्रि पर सात दिवसीय भव्य मेला भी प्रारंभ हो गया है, जिसमें आसपास क्षेत्र के लोग परिवार सहित मेले का आनंद लेने के लिए भीड़ दिखाई दी।
