करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*जेवनार स्वास्थ्य मेले का आयोजन मानपुर में संपन्न*

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट

*पारंपरिक आहार से स्वस्थ जीवन के लिए जेवनार मेला में लोगों ने  समझा पोषण और स्वास्थ्य का संबंध*

करगीरोड (कोटा)कोटा जनपद पंचायत के आदिवासी बाहुल्य ग्राम मानपुर में जन स्वास्थ्य सहयोग संस्था, गनियारी द्वारा जेवनार मेले का आयोजन किया गया। मेले में पारंपरिक खाद्य एवं पाक विधि -परंपरा के पुनरुत्थान, संरक्षण, संवर्धन के उद्देश्य के साथ जन समुदाय की जागरूकता के लिए प्रयोग प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक आदिवासी नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इस आयोजन में मुंगेली जिला के लोरमी ब्लॉक तथा बिलासपुर जिला के विभिन्न आदिवासी बाहुल्य ग्रामों से आए 2000 से अधिक महिला-पुरुषों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रदर्शनी में “गरिमा मंच के  उत्पाद” एवं जैविक कृषि उत्पादों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। पारंपरिक खाद्य प्रणालियों, स्वदेशी पाक-विधियों एवं स्थानीय व्यंजनों के पोषण गुणों को विस्तार से प्रदर्शित किया गया। साथ ही बाहरी संस्थाओं एवं संगठनों के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने भी सहभागिता कर कार्यक्रम की सराहना की।
विशेष सत्रों में संतुलित एवं पारंपरिक आहार के महत्व, रोग-प्रतिरोधक क्षमता में उनकी भूमिका तथा तले-भुने एवं फास्ट फूड के दुष्प्रभावों पर जानकारी दी गई। बताया गया कि असंतुलित खान-पान का मधुमेह (शुगर), उच्च रक्तचाप (बीपी), कैंसर एवं अन्य जीवनशैली संबंधी बीमारियों से सीधा संबंध है, जबकि स्थानीय, मौसमी एवं प्राकृतिक खाद्य पदार्थ स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
आयोजकों ने इसे सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, पोषण जागरूकता और सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Latest
*प्रयागराज शिव मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार* *कोटा पुलिस का डबल एक्शन  एक तरफ झपटमार गिरफ्तार, दूसरी तरफ बिना हेलमेट वालों की शामत* *नर्मदा तट से 300 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध* *1 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क अधूरी जिम्मेदार अधिकारी नेता मौन* *अमरकंटक के गणेश पंडालों में  गूंज रहा भजन कीर्तन * *सदर के राजा के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब* *रतनपुर में 238 छात्राओं को  साइकिलों की सौगात  मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित* *कोटा के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल महा आरती एवं भंडारे में शामिल हुए* *ब्रेकिंग न्यूज़ आमागोहन पंचायत का सचिव सस्पेंड लेकिन बड़े मगरमच्छ अभी भी बेखौफ?* *मां नर्मदा की नगरी का द्वार बदहाल शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में*