
*नगरपालिका प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 5 एकड़ अवैध कब्जा हटाया गया*
भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट
• भाटापारा में नगरपालिका प्रशासन ने 15 सालों से अवैध कब्जे में चल रहे 5 एकड़ जमीन को मुक्त कराया है। यह जमीन पटपर रोड स्थित अशफाक कबाड़ी दुकान के पास थी, जो कुल 14 एकड़ जमीन का हिस्सा है, जिसे 2012 में कलेक्टर द्वारा नगरपालिका को आबंटित किया गया था।
• नगरपालिका प्रशासन ने अवैध कब्जाधारी को कई बार नोटिस दिया था, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। इसके बाद, प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा हटाया। इस दौरान, कबाड़ी के समान, मशीनरी, मोटरसाइकिल, चारचक्का गाड़ी, विद्युत से जुड़े समान आदि जप्त किए गए।
• ग्रामीण थाना प्रभारी हेमंत पटेल ने बताया कि कारवाई के दौरान चोरी के समान भी पाया गया, जो जांच का विषय है
• नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी
