Global news live
बिलासपुर

*धान खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन कार्य में लाएं तेजी : कलेक्टर श्री झा*



*समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश*
**बिलासपुर, ग्लोबल न्यूज़**12 सितंबर 2023/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज मंथन सभा कक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन के फ्लेगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी के लिए अधिक से अधिक किसानों के पजीयन कराने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी किसान पंजीयन नहीं होने के कारण अपनी फसल को बेचने से वंचित न होने पाए। इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारियों से पंजीयन कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने समाजों को भूमि आबंटन, स्कूल जतन योजना, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य कई योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और लंबित कार्यों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आवारा पशुओं को मुख्य मार्गों से हटाने के लिए और प्रयास करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान कार्ड की जानकारी लेते हुए कहा कि जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता है। इसके अलावा बैठक में गिरदावरी, नामंतरण, बंटवारा सहित अन्य लंबित प्रकरणो की भी जानकारी ली और समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल, एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Latest news
*तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक* *लालसोट महिला मंडल द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम* *सिविल अस्पताल में जरूरी है सुरक्षा गार्ड अश्वनी शर्मा* .*भारतीय जनता पार्टी के द्वारा डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाई* *कन्नौजे रजक समाज सेवा समिति बिलासपुर संभाग का चुनाव संपन्न* *पोढ़ी, पचरा, दारसागर, अमाली एवं अमा गोहन में खुले नए केंद्र* *दसवीं मे 98•2 प्रतिशत प्राप्त कर रचा कीर्तिमान अपर्णा मिश्रा *
*अवैध नल कनेक्शन को वैध करने के लिए दिए निर्देश एप्लीकेशन* *डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष साहस और शिक्षा का अद्वितीय उदाहरण  इंद्र साव* *भाटापारा नगर को मिली 309.62 लाख के विकास कार्यों की बड़ी सौगात*