Global news live
अमरकंटकमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मां नर्मदा लोक विकास एवं सौंदर्यीकरण से अमरकंटक का स्वरूप होगा भव्य- कलेक्टर*

मां नर्मदा लोक विकास एवं सौंदर्यीकरण से अमरकंटक का स्वरूप होगा भव्य- कलेक्टर

पवित्र नगरी अमरकंटक के विकास कार्यों की समीक्षा कर कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

*अनूपपुर/अमरकंटक ग्लोबल न्यूज*

4 सितंबर 2024/ मां नर्मदा के उद्गम स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक मे मां नर्मदा लोक के विकास एवं सौंदर्यीकरण, तथा अब तक अमरकंटक के विकास के लिए किए गए कार्यों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा अमरकंटक स्थित सर्किट हाउस में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने की।
समीक्षा बैठक में अनुभव की दंडाधिकारी पुष्पराजगढ़ सुधाकर सिंह बघेल नगर परिषद अमरकंटक की अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई सहित मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम सहित नगरीय निकाय, जल संसाधन,वन आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अमरकंटक के सौंदरीकरण कार्यों तथा नर्मदा लोक के प्रस्तावित विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई।
कलेक्टर ने प्रसाद योजना तथा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने अधिकारियों को अमरकंटक के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए कार्यों में व्यापकता रखने के निर्देश दिए।
बैठक में अमरकंटक में आयोजित पर्व तथा मेलो में श्रद्धालुओं व पर्यटकों के आवागमन के लिए पार्किंग आदि के संबंध में एमपीटी, नगरीय निकाय के अधिकारियों से जानकारी लें।
बैठक में उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सुक्षाव रखें।
कलेक्टर ने एमपीटी के अधिकारियों को नर्मदा मंदिर के बाहरी प्रवेश द्वार में कलात्मक पेंटिंग करने के निर्देश दिए उन्होंने निर्देश दिए की सभी के सुझाव के अनुरूप अमरकंटक का बेहतर सौंदर्यीकरण करने के कार्य को मूर्त रूप दिया जाएगा जिससे स्थानीय उद्यमियों को फायदा होगा उन्होंने अमरकंटक नर्मदा लोक के विकास व सौंदरीकरण प्लान की जानकारी लेते हुए इसे और व्यापक बनाने के संबंध में निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि अमरकंटक नर्मदा लोक के सौंदर्यीकरण कार्य के उपरांत अमरकंटक का स्वरूप और भव्य होगा उन्होंने यहां धार्मिक स्थलों के विकास के साथ-साथ पर्यटन गतिविधियों के विकास पर भी जोर दिया उन्होंने पैवेलियन, एयर बैलून, जिप लाइन, एटीवी बाईक्स आदि की गतिविधि संचालन के संबंध में सतपुड़ा एडवेंचर क्लब पचमढ़ी द्वारा प्रस्तुत पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन का अवलोकन करते हुए गतिविधि को प्रारंभ किए जाने के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*