
कोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज
*स्टर्लिंग किड्स जगदलपुर में महिला सशक्तिकरण का महोत्सव*
*कोंडागांव ग्लोबल न्यूज ओम प्रकाश नाग की रिपोर्ट*

*स्टर्लिंग किड्स जगदलपुर में महिला सशक्तिकरण का महोत्सव*
स्टर्लिंग किड्स जगदलपुर में 5वां वार्षिक समारोह महिला सशक्तिकरण के थीम पर मनाया गया। सिविल जज सुश्री अंकिता कश्यप ने कार्यक्रम की विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर अर्पिता महिला मंडल रांची की सचिव श्रीमती निशा शुक्ला और स्वामी आत्मानंद स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मनीषा खत्री ने भी अपने विचार साझा किए। बेस्ट टीचर का सम्मान रुचि शुक्ला, शिवानी झा, समीक्षा नाग और पूजा कौर को दिया गया।
छोटे बच्चों ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसने सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम में महिलाओं के जज्बे और उनकी अहमियत को दर्शाया गया।

